TN

TotaRam News

What's Hot

खरीफ अभियान 2026 बैठक: नई दिल्ली में कृषि मंत्री ने जलवायु अनुकूल खेती पर चर्चा की

Table of Content

कृषि मंत्री ने दी अहम जानकारी

लखनऊ। आज पूसा, नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार, शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन “खरीफ अभियान-2026” (28-29 मई) का समापन हुआ। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में खरीफ फसलों की रणनीतियों, उन्नत कृषि तकनीकों और किसानों के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल सहित विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों, कृषि विशेषज्ञों और अधिकारियों ने सहभागिता कर आगामी खरीफ सीजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ अभियान 2026 को जलवायु परिवर्तन और संभावित कमजोर मानसून की चुनौतियों के दृष्टिगत एक विशेष रणनीति के साथ प्रारम्भ किया है। प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों को मौसम आधारित कृषि तकनीकों, जल संरक्षण उपायों तथा दलहन एवं तिलहन आधारित खेती की पद्धतियों को अपनाने हेतु प्रोत्साहित करना है, ताकि विपरीत परिस्थितियों में भी खाद्यान्न उत्पादन के नए कीर्तिमान स्थापित किए जा सकें।
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा वर्ष 2026 में सामान्य से कम मानसून और एल-नीनो प्रभाव के कारण अनियमित वर्षा की आशंका व्यक्त की गई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए राज्य सरकार धान की खेती के लिए ‘डीएसआर’ (सीधी बुवाई) तकनीक को व्यापक रूप से बढ़ावा दे रही है। इस पद्धति से पारम्परिक रोपाई की तुलना में 15 से 20 प्रतिशत जल की बचत होती है और फसल भी 15 से 20 दिन पहले तैयार हो जाती है, जिससे रबी की फसल के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है।

खरीफ तैयारियों को लेकर कृषि विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा किसानों को समय से प्रमाणित बीज, उर्वरक और तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर तक किसान गोष्ठियों का आयोजन कर किसानों को सूखा प्रबन्धन, फसल विविधीकरण और मृदा संरक्षण की जानकारी दी जा रही है। केंद्र सरकार के ‘खेत बचाओ’ अभियान के तहत किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर ही उर्वरक उपयोग करने की सलाह दी जा रही है।
प्रदेश को दलहन, तिलहन और मिलेट्स उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसानों को निःशुल्क मिनीकिट और अनुदानित बीज समय पर उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार के पास उन्नतशील बीज, उर्वरक और कृषि रक्षा रसायनों की पर्याप्त उपलब्धता है। किसानों से अपील की गई है कि वे इन सुविधाओं और नवीन तकनीकों का लाभ उठाकर अपनी फसल की उत्पादकता बढ़ाएं और स्वयं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

देवरिया का दीर्घेश्वर नाथ मंदिर: महाभारत काल का वह शिव मंदिर जहां आज भी आते हैं अश्वत्थामा

चिरंजीवी अश्वत्थामा आज भी शिव आराधना करने आते हैं संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की सलेमपुर तहसील अंतर्गत मझौली राज की धरती पर छोटी गंडक नदी (हिरण्यवटी नदी) के तट,स्थित एक स्वयं-भू शिव मंदिर की गाथाएं द्वापर युग यानी महाभारत काल से जुड़ी हैं। जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित...

ITI Transformation: नई दिल्ली में सारथी टास्कफोर्स की पहली बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा

आईटीआई संस्थानों के समग्र परिवर्तन पर मंथन नई दिल्ली / लखनऊ। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के समग्र परिवर्तन के उद्देश्य से गठित सारथी (Strategic Advisory and Reforms Taskforce for Holistic ITI Transformation) की प्रथम बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय कौशल...

एलडीए की अनंत नगर योजना में 540 प्लॉटों का हुआ आवंटन

5,181 आवेदकों ने लिया हिस्सा लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को अनंत नगर आवासीय योजना के 540 भूखण्डों का लॉटरी से आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के प्लूटो सभागार में हुये इस आयोजन में 5,181 आवेदकों के मध्य लॉटरी ड्रा की पर्चियां निकाली गयीं। लॉटरी में अपने नाम की पर्ची निकलने पर आवेदकों के...

लखनऊ जनेश्वर मिश्र पार्क रोज गार्डन में 40 डिग्री गर्मी में भी खिलखिला रहे गुलाब

एलडीए की पहल लखनऊ। जून का महीना और तापमान 40 डिग्री के पार। इसके बाद भी गुलाब के फूल खिलखिला रहे हैं। जनेश्वर मिश्र पार्क स्थित रोज गार्डेन में आपको यह अजूबा देखने को मिल सकता है। 12 जून, 2026 को राष्ट्रीय लाल गुलाब दिवस के अवसर पर रोज गार्डेन में जुटे पर्यावरण प्रेमियों ने...

झांसी में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम

जयवीर सिंह ने किया वृक्षारोपण और प्रदर्शनी का अवलोकन लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जनपद झांसी और फर्रूखाबाद जयवीर सिंह 12 से 14 जून, 2026 तक भ्रमण पर रहेंगे। इन दोनों जनपदों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा झांसी में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.