TN

TotaRam News

What's Hot

योगी सरकार की DNT समुदायों के लिए बड़ी पहल, स्वरोजगार और उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

Table of Content

DNT समुदाय सशक्तिकरण योजना

लखनऊ। आत्मनिर्भरता और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ने के उद्देश्य से समाज कल्याण मंत्रालय और अनुगम के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में ‘उद्यमिता विकास कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा कि उद्यमिता आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विमुक्त, घुमंतू और अर्द्धघुमंतू (डीएनटी) समुदायों के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने छोटे-छोटे समूह बनाकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर रोजगार सृजक बनने का आह्वान किया। योजनाओं की दी गई जानकारी।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएम अजय-जीआईए), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, सीएम युवा योजना, ओडीओपी, विश्वकर्मा सर्वसम्मान योजना, स्टैंड-अप इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित डिक्की के प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा ने बताया कि किस तरह वंचित वर्ग के लोग सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर अपना व्यवसाय चला सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा के असिस्टेंट जनरल मैनेजर अनुज शर्मा ने ऋण प्राप्ति, व्यवसाय स्थापना और वित्तीय सहायता की प्रक्रियाओं पर मार्गदर्शन दिया।

वन-टू-वन काउंसलिंग सत्र में मिला मार्गदर्शन

कार्यक्रम में वन-टू-वन काउंसलिंग सत्र चलाया गया, जिसमें उनकी रुचि और जरूरत के अनुसार व्यक्तिगत मार्गदर्शन दिया गया। उप निदेशक, भागीदारी भवन आनंद कुमार सिंह ने बताया कि हर सप्ताह यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा, जिसमें उद्यमिता के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर डिक्की, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुँवर शशांक, विपिन कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे ।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

योगी सरकार सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को देगी बढ़ावा

बुनकरों को सरकारी खरीद के माध्यम से मिलेगा स्थायी बाजार और रोजगार लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को प्रोत्साहन देने तथा प्रदेश के बुनकरों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में स्थानीय स्तर पर निर्मित हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दे रही है। इसी...

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.