TN

TotaRam News

What's Hot

UPSDM News: ग्रामीण युवाओं के लिए योगी सरकार ने शुरू किया स्किल और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कार्यक्रम

Table of Content

यूपी सरकार का युवाओं पर फोकस

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण युवाओं को केवल तकनीकी रूप से दक्ष बनाने तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि उन्हें आधुनिक कॉर्पोरेट जगत की जरूरतों के अनुरूप आत्मविश्वासी, संवाद कुशल और नेतृत्व क्षमता से युक्त युवा के रूप में तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (यूपीएसडीएम) ने दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (डीडीयू-जीकेवाई) के अंतर्गत संचालित सभी आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों के लिए वर्षभर चलने वाली सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का विस्तृत कैलेंडर जारी किया है। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य प्रशिक्षार्थियों के भीतर लीडरशिप, कम्युनिकेशन स्किल, डिजिटल साक्षरता, व्यक्तित्व विकास और रोजगारपरक दक्षताओं को विकसित करना है। मिशन ने सभी परियोजना क्रियान्वयन संस्थाओं (PIA) के लिए इन गतिविधियों का संचालन अनिवार्य कर दिया है। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी संस्थान ने लापरवाही बरती या गतिविधियों को गंभीरता से लागू नहीं किया, तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि जारी कैलेंडर के तहत पूरे वर्ष राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवसों, सांस्कृतिक आयोजनों, खेल प्रतियोगिताओं, उद्यमिता सत्रों, डिजिटल साक्षरता कार्यक्रमों और करियर आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जनवरी में राष्ट्रीय युवा दिवस, गणतंत्र दिवस और करियर काउंसलिंग से शुरुआत होगी, जबकि फरवरी में सांस्कृतिक उत्सव और उद्यमिता कार्यशालाएं आयोजित होंगी। मार्च में महिला दिवस और वार्षिक सम्मान समारोह होंगे, वहीं अप्रैल में पृथ्वी दिवस, टैलेंट हंट, सेल्फ इंट्रोडक्शन प्रतियोगिता और अंबेडकर जयंती आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

मिशन निदेशक पुलकित खरे के निर्देशन में जारी कैलेंडर के अनुसार, मई में योग, खेल प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं पर जोर रहेगा, जबकि जून को “हेल्थ एंड वेलनेस” थीम को समर्पित किया गया है। जुलाई में ग्रुप डिस्कशन, मॉक इंटरव्यू और पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिताएं होंगी। अगस्त में स्वतंत्रता दिवस, रंगोली प्रतियोगिता और रक्षाबंधन आधारित सांस्कृतिक आयोजन होंगे, जबकि सितंबर में शिक्षक दिवस, हिंदी दिवस और साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। अक्टूबर में गांधी जयंती, स्वच्छता अभियान, श्रमदान और साइबर सुरक्षा कार्यशालाएं आयोजित होंगी। नवंबर में संविधान दिवस, क्विज और खेल प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी, जबकि दिसंबर में अंग्रेजी बोलचाल सप्ताह, डिजिटल साक्षरता और रिज्यूमे लेखन जैसी गतिविधियां युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करेंगी।

योगी सरकार की इस पहल का सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि अब हर आवासीय प्रशिक्षण केंद्र पर छह विशेष क्लबों का गठन अनिवार्य होगा। इनमें सांस्कृतिक क्लब, खेल एवं फिटनेस क्लब, डिजिटल एवं आईटी क्लब, साहित्य एवं भाषा क्लब, पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता क्लब तथा उद्यमिता एवं करियर विकास क्लब शामिल होंगे। प्रत्येक क्लब में न्यूनतम पांच प्रशिक्षार्थियों को शामिल किया जाएगा और कम से कम दो महिला प्रशिक्षार्थियों की भागीदारी अनिवार्य होगी। दिव्यांग प्रशिक्षार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मिशन ने यह भी स्पष्ट किया है कि हर गतिविधि की जियोटैग फोटो, उपस्थिति विवरण और प्रगति रिपोर्ट प्रतिमाह मिशन मुख्यालय को ई-मेल के माध्यम से भेजनी होगी। जिला कार्यक्रम प्रबंधकों (डीपीएम) और ब्लॉक प्रोग्राम प्रबंधकों को भी महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान प्रशिक्षण केंद्रों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मिशन निदेशक पुलकित खरे ने कहा कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास विभाग का यह कदम ग्रामीण युवाओं को न सिर्फ तकनीकी रूप से मजबूत बनाएगा, बल्कि उनके भीतर छिपे आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक कौशल को भी विकसित करेगा। उन्होंने कहा कि आज के कॉर्पोरेट जगत में केवल तकनीकी दक्षता ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और संवाद कौशल भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं और योगी सरकार इसी दिशा में युवाओं को तैयार कर रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

अब लोग कहाँ पहले जैसे — भावपूर्ण हिंदी कविता | जुबान, जज़्बात और रिश्ते

हिंदी कविता | बातों, वादों और जज़्बातों का मतलब वीरेंद्र कुमार मिश्र “विरही” अब लोग कहां पहले जैसे,जिनकी बातों का मतलब था।भावना हृदय में होती थी और जज्बातों का मतलब था।अपनी जुबान के पीछे वे सबकुछ का दांव लगाते थे।संकल्प सुरक्षित रखने को,वे घास की रोटी खाते थे।बढ़ गए कदम जिस ओर चले,उठते हाथों का...

योगी सरकार सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को देगी बढ़ावा

बुनकरों को सरकारी खरीद के माध्यम से मिलेगा स्थायी बाजार और रोजगार लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को प्रोत्साहन देने तथा प्रदेश के बुनकरों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में स्थानीय स्तर पर निर्मित हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दे रही है। इसी...

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.