TN

TotaRam News

What's Hot

50% सब्सिडी पर बीज योजना: उत्तर प्रदेश के किसान जल्द करें ऑनलाइन आवेदन, कृषि मंत्री की अपील

Table of Content

खरीफ-2026 के लिए प्रदेश में प्रमाणित बीज वितरण का लक्ष्य 1.99 लाख कुंतल निर्धारित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ-2026 के अंतर्गत किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सामान्य, प्रदर्शन और मिनीकिट योजना के तहत कुल 1,99,910 कुंतल प्रमाणित बीज वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस विषय पर आज कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने राजकीय आवास पर कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसानों को सही समय पर और उचित मात्रा में बीज उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक दशा में 31 मई तक सभी विक्रय केंद्रों तक बीज पहुंच जाने चाहिए। इस निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अब तक विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से 75,429 कुंतल बीज उपलब्ध कराए जा चुके हैं और अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के किसानों को 2,636 कुंतल प्रमाणित बीजों का वितरण भी किया जा चुका है।


खरीफ सीजन की प्रमुख फसलों के लिए निर्धारित लक्ष्यों के तहत धान के लिए 80,000 कुंतल का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें से 64,228 कुंतल उपलब्ध हो गया है और सर्वाधिक 2,634 कुंतल इसी फसल के बीजों का वितरण हुआ है। इसके अतिरिक्त, तिलहन और दलहन फसलों पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है, जिसके तहत मूंगफली का लक्ष्य 57,446 कुंतल, उर्द का 23,958 कुंतल, अरहर का 21,225 कुंतल, मूंग का 3,946 कुंतल, तिल का 3,827 कुंतल और सोयाबीन का 2,999 कुंतल निर्धारित किया गया है। मोटे अनाजों (श्री अन्न) में ज्वार, बाजरा, सावा, कोदो, मड्डुआ (रागी), काकुन और कुटकी के लिए भी बीजों का लक्ष्य तय किया गया है, जिसमें बाजरा के लिए 1,972 कुंतल और रागी के लिए 1,500 कुंतल का प्रमुख लक्ष्य शामिल है।


प्रदेश में बीज वितरण का यह कार्य कृषि विभाग के साथ-साथ सहकारिता, आई०एफ०एफ०डी०सी०, एच०आई०एल० और बी.बी.एस.एस.एल. के समन्वय से संचालित किया जा रहा है। इसमें सर्वाधिक 1,89,990 कुंतल बीज वितरण का लक्ष्य अकेले कृषि विभाग का है, जिसके सापेक्ष विभाग ने 74,204 कुंतल बीज उपलब्ध कराकर 2,636 कुंतल का वितरण कर दिया है। यह सभी प्रमाणित बीज किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही ने किसानों से अपील की है कि वह अनुदान पर बीज प्राप्त करने हेतु जल्दी से जल्दी agriculture.up.gov.in पोर्टल पर अपना आवेदन करें, जिससे बुवाई का कार्य सुगमता और समयबद्धता के साथ संपन्न हो सके। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश बीज निगम के एमडी टीएम त्रिपाठी तथा अपर निदेशक बीज एवं प्रक्षेत्र अनिल पाठक उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.