/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

Maruti Suzuki Recruitment 2026: आईटीआई पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 41,000 तक सैलरी

Table of Content

लखनऊ आईटीआई अलीगंज में 21-22 मई को भर्ती, फिटर-आईटीआई वालों को नौकरी का मौका

लखनऊ। देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड द्वारा उत्तर प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 21 एवं 22 मई 2026 को लखनऊ स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज परिसर में एक विशाल कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से हरियाणा स्थित कंपनी के प्लांटों के लिए फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉई (FTE) पदों पर चयन किया जाएगा।

राजकीय आईटीआई के प्लेसमेंट ऑफिसर एम. ए. खान ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत 21 मई को प्रातः 10:00 बजे से अभ्यर्थियों का प्रारंभिक असेसमेंट (लिखित/तकनीकी परीक्षा) आयोजित किया जाएगा, जबकि 22 मई को चयनित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार संपन्न होंगे। इस भर्ती में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए खरखौदा (सोनीपत) प्लांट तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए मानेसर (गुरुग्राम) प्लांट में अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

पुरुष अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित वेतन लगभग 32,000 रुपए प्रति माह तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए 41,713 रुपए प्रति माह (सीटीसी) प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा नियमानुसार अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी, जिनमें महिला अभ्यर्थियों हेतु सब्सिडी युक्त भोजन एवं वर्दी जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों का हाईस्कूल न्यूनतम 40 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, पेंटर, टर्नर, टूल एंड डाई मेकर, शीट मेटल वर्कर एवं ऑटो बॉडी रिपेयर जैसे मैकेनिकल ट्रेड्स में एनसीवीटी/एससीवीटी मान्यता प्राप्त आईटीआई उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को अपने साथ हाईस्कूल एवं आईटीआई की अंकतालिकाएं, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की मूल प्रति तथा छायाप्रति लाना अनिवार्य होगा।

भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क है। किसी भी प्रकार के बिचौलियों या अनधिकृत व्यक्तियों से सावधान रहने की अपील की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट marutisuzuki.com/corporate/careers पर ‘Flexi Workmen’ लिंक के माध्यम से पूर्व पंजीकरण सुनिश्चित कर लें, जिससे चयन प्रक्रिया में भागीदारी सुगम हो सके।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.