/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

नोएडा प्राधिकरण बैठक में मंत्री नंदी के कड़े निर्देश

Table of Content

विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और अनियमितता पर होगी कार्रवाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने आज पिकप भवन, गोमती नगर लखनऊ में आयोजित नोएडा प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन मामलों में शिकायतें प्राप्त हुई हैं, उनकी निष्पक्ष जांच कर दोषी एवं जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि आरसी (रिकवरी सर्टिफिकेट) जारी होने के बावजूद कई मामलों में उसका सही मिलान नहीं हो पा रहा है, जो अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संबंध में पूरी पारदर्शिता के साथ जांच की जाए तथा जहां कहीं भी गड़बड़ी सामने आए, वहां तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि अवैध निर्माण जहां कहीं भी हुआ हो, उसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों एवं व्यक्तियों की जवाबदेही तय की जाए। मंत्री ने कहा कि किसी भी दोषी व्यक्ति को बख्शा न जाय और संबंधित व्यक्ति के सेवानिवृत्त होने से पूर्व ही आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की जाए।
मंत्री ने आपत्ति जताते हुए कहा कि औद्यागिक सेक्टर के आस-पास की सड़के बहुत खराब हैं और उन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिये कि विशेष ध्यान देते हुए प्राथमिकता पर सड़के व्यवस्थित की जायं। उन्होंने कहा कि एक-एक जोन पर सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए जिम्मेदारी निर्धारित की जाय और जिसके द्वारा लापरवाही बरती जा रही है उस पर जुर्माना लगाया जाय, ताकि अन्य भी उससे प्रेरणा लेते हुए अपने कार्य को सही ढंग और समय से पूरा करें। उन्होंने पार्क के अनुरक्षण और साफ-सफाई पर ध्यान आकृष्ट करते हुए निर्देश दिए कि पार्कों को सुन्दर और व्यवस्थित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाय। औद्योगिक प्लाॅटों के आगे हरियाली को बढ़ावा दिया जाय और साफ सफाई कराई जाय। जिससे औद्योगिक क्षेत्रों को सुन्दर, साफ और आकर्षक दिखे।
बैठक में प्राधिकरण क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं यथा सफाई, जल आपूर्ति, सीवरेज, बेस्ट डिस्पोजर पार्क आदि पर विगत चार वर्ष में विभिन्न विकास परियोजनाओं, आधारभूत संरचना, जनसुविधाओं तथा निवेश संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन के प्रति प्रतिबद्ध है तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। बैठक में संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्राधिकरण के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.