TN

TotaRam News

What's Hot

KGMU Lucknow ने 6 साल के बच्चे की पहली रोबोटिक पायलोप्लास्टी की, उत्तर प्रदेश में बाल चिकित्सा क्षेत्र में नया इतिहास

Table of Content

अत्याधुनिक किडनी सर्जरी से मिली राहत

संजय मिश्र।

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग ने उत्तर प्रदेश में बाल चिकित्सा उपचार के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। विभाग ने पहली बार छह वर्षीय बच्चे की सफल रोबोटिक-असिस्टेड लेफ्ट पायलोप्लास्टी (गुर्दे और मूत्रनली के जोड़ की सर्जरी) कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

जानकारी के अनुसार रावतपार क्रिशगंज निवासी छह वर्षीय गुलाम जिलानी लंबे समय से बाएं गुर्दे में सूजन और गुर्दे-मूत्रनली जोड़ पर रुकावट (UPJ Obstruction) की समस्या से पीड़ित था। कई स्थानों पर उपचार कराने के बावजूद संतोषजनक समाधान नहीं मिलने पर परिजन KGMU के पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग पहुंचे। जांच के बाद बच्चे की बीमारी की पुष्टि हुई और उसे 8 जून 2026 को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मरीज की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने परिजनों को रोबोटिक सर्जरी की सलाह दी। इसके बाद 10 जून 2026 को विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ बाल शल्य चिकित्सक प्रो. जे.डी. रावत के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक से सफल सर्जरी की।

सर्जिकल टीम में प्रो. सुधीर सिंह, डॉ. गुरमीत सिंह, डॉ. शोभा सिंह और डॉ. मनीष राजपूत शामिल रहे, जबकि एनेस्थीसिया और मरीज की सघन देखभाल की जिम्मेदारी डॉ. शशांक और उनकी टीम ने संभाली। नर्सिंग स्टाफ में रीता, अंजू और संजय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सर्जरी के बाद बच्चे के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ और उसकी स्थिति स्थिर रहने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए KGMU की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने पूरी सर्जिकल एवं एनेस्थीसिया टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल संस्थान के लिए गर्व का विषय है, बल्कि प्रदेश में बच्चों के लिए अत्याधुनिक और न्यूनतम चीरे वाली चिकित्सा सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से मरीजों को कम दर्द, कम रक्तस्राव, शीघ्र रिकवरी और बेहतर परिणाम मिलते हैं। KGMU की यह पहल प्रदेश के बाल चिकित्सा क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को नई गति प्रदान करेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

2 thoughts on “KGMU Lucknow ने 6 साल के बच्चे की पहली रोबोटिक पायलोप्लास्टी की, उत्तर प्रदेश में बाल चिकित्सा क्षेत्र में नया इतिहास”

  1. वाह !!

    बहुत बड़ी उपलब्धि।

    आपने अच्छा समाचार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.