TN

TotaRam News

What's Hot

UP Deputy CM Prayagraj Visit: पारद चंद्रमौलेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन कर की पूजा

Table of Content

प्रयागराज के महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना और आशीर्वाद लिया

लखनऊ / प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को प्रयागराज स्थित स्वामी भजनानन्द मृत्युंजय धाम में अवस्थित पारद चंद्रमौलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों एवं समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो तथा समस्त जगत का कल्याण हो, यही प्रार्थना है।
तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री ने महामंडलेश्वर स्वामी शारदानन्द जी महाराज के स्मृति चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके आध्यात्मिक एवं सामाजिक योगदान को स्मरण किया।उन्होंने कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है तथा भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपराओं के संरक्षण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Legislative Council News: सभापति ने राज्यपाल को धन्यवाद प्रस्ताव प्रेषित किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट कर दिनांक 09 फरवरी को राज्य विधान मण्डल के एक साथ समवेत दोनों सदनों के समक्ष दिए गए अभिभाषण के प्रति विधान परिषद द्वारा पारित धन्यवाद प्रस्ताव उन्हें औपचारिक रूप से भेंट किया।उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश...

UP Education Reform 2026: योगी सरकार में उच्च शिक्षा ने हासिल की नई ऊंचाइयां

सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी को आशय पत्र, मेट्रो विश्वविद्यालय के लिए नया अध्यादेश लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन, लखनऊ में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, व्यापक तथा गुणवत्तापरक बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के उपरांत आयोजित...

आगरा विकास अपडेट: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, मेट्रो प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

मेट्रो कॉरिडोर निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण का निर्णय लखनऊ/आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कैबिनेट बैठक में आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के अंतर्गत मेट्रो कॉरिडोर-॥ (आगरा कैंट से कालिन्दी विहार) में मेट्रो स्टेशन एवं वायडक्ट सेक्शन के निर्माण हेतु भूमि हस्तांतरण के महत्वपूर्ण प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।...

Shaheed Smarak Yojana 2026 UP: शहीदों के सम्मान में स्मारक निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार

शहीदों के सम्मान में बड़ी पहल लखनऊ। संस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 में आजादी के बाद विभिन्न युद्धों में शहीद सैनिकों की स्मृति में स्मारक निर्माण की कार्य योजना प्रस्तावित की गयी है। इसमें से कुछ जनपदों में स्मारकों के निर्माण हेतु धनराशि अवमुक्त कर दी गयी है।यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं...

UP Veterinary Internship Stipend Hike 2026: छात्रों का भत्ता तीन गुना बढ़ाने पर मुख्यमंत्री का आभार

पशु चिकित्सा शिक्षा को नई ऊर्जा मिले लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज यहां विधान भवन स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में पशुपालन, दुग्ध विकास एवं पशु स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पशु चिकित्सा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.