TN

TotaRam News

What's Hot

TOI Conclave 2026: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गिनाईं योगी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां

Table of Content

विकास और जनकल्याण को मिली नई गति

लखनऊ। UP के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज lucknow स्थित Taj Hotel में आयोजित The Times of India Conclave – Defining 9 Years of Transformation: From Progress to Prosperity – Uttar Pradesh Leads Ahead में प्रतिभाग करते हुए उत्तर प्रदेश में बीते नौ वर्षों में हुए व्यापक परिवर्तन, आधारभूत विकास, सुशासन, निवेश एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर अपने विचार व्यक्त किए।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष सेवा, सुशासन एवं विकास के लिए समर्पित रहे हैं। प्रदेश सरकार ने जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए गांव, गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्ग के उत्थान हेतु अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज निवेश, आधारभूत संरचना, एक्सप्रेस-वे, कनेक्टिविटी, उद्योग, शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक विकास का लाभ पहुंचाना तथा युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने सरकार को बार-बार सेवा करने का अवसर दिया है और सरकार ने पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ प्रदेश की 25 करोड़ जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश का यह नौ वर्षीय कार्यकाल भविष्य में स्वर्णाक्षरों में अंकित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में आधारभूत विकास के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन भी तेजी से हो रहा है। सरकार गरीबों के उत्थान, युवाओं को रोजगार, किसानों की समृद्धि तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.