TN

TotaRam News

What's Hot

ए.के. शर्मा ने मऊ में सईदी रोड का किया लोकार्पण

Table of Content

  • मऊ की औद्योगिक पहचान होगी पुनर्स्थापित, बनेगा आधुनिक औद्योगिक संकुल
  • युवाओं को मिलेगा हुनर मऊ में लौटेगी खुशहाली और मुस्कान
  • वोट नहीं, विकास हमारी प्राथमिकता” — मंत्री ए.के. शर्मा
  • रक्तदान महादान: मैक्स चैरिटेबल ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ

मऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान विकास कार्यों को नई गति देते हुए नियाज़ मोहम्मदपुर में लगभग 68 लाख रुपये की लागत से निर्मित सईदी रोड का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों को बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि क्षेत्र में अन्य विकास कार्य भी इसी गति और प्राथमिकता के साथ कराए जाएंगे।

अपने संबोधन में मंत्री ने मऊ की औद्योगिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि पर्दा मिल परिसर में शीघ्र ही एक आधुनिक औद्योगिक संकुल विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मऊ की जो औद्योगिक पहचान और प्रतिष्ठा पहले थी, उसे पुनः स्थापित किया जाएगा। उन्होंने अतीत की परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि जहां युवाओं के हाथों में किताब और कलम होनी चाहिए थी, वहां उन्हें गलत दिशा में मोड़ा गया, लेकिन अब समय बदल चुका है। सरकार युवाओं को हुनर और रोजगार के अवसर प्रदान कर मऊ की मुस्कान वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि वे वोट की राजनीति नहीं, बल्कि विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार के माध्यम से प्रदेश में समेकित और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसका लाभ हर वर्ग को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना और हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना है। अपने भ्रमण के दौरान मंत्री ने मऊ में मैक्स चैरिटेबल ब्लड सेंटर के शुभारंभ कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि “रक्तदान ही महादान है।” उन्होंने कहा कि रक्तदान से जहां एक ओर आत्मिक संतोष प्राप्त होता है, वहीं यह किसी जरूरतमंद के जीवन की रक्षा का माध्यम बनकर असीम आनंद प्रदान करता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सुभाष चौक पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग

सपा कार्यकर्ताओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन में किया प्रदर्शन देवरिया। शहर के सुभाष चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। वक्ताओं...

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.