TN

TotaRam News

What's Hot

नैमिषारण्य धाम पर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए 14.09 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत

Table of Content

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट नैमिषारण्य धाम को वेद आधारित थीम पर 14.09 करोड़ रूपये की लागत से विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना हेतु स्वीकृत धनराशि में से 7.04 करोड़ रूपये की पहली किश्त जारी कर दी गई है। पर्यटन विभाग द्वारा संचालित यह परियोजना आधुनिक सुविधाओं और पारंपरिक भारतीय ज्ञान के समन्वय का मिला-जुला रूप होगी। श्रद्धालुओं को यहां आने पर विशिष्ट प्रकार का अनुभव प्राप्त होगा। इसके साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नैमिषारण्य तीर्थ धाम का विकास मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में कराया जा रहा है। यह स्थल उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस स्थल पर दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन एवं भ्रमण करने आते है। उत्तर भारत में नैमिषराण्य एक प्रमुख धार्मिक स्थलों मे से एक हैं। पर्यटन विभाग इसकों दिव्य एवं भव्य रूप देने के साथ ही स्थल पर बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की योजना बनाई है। परियोजना में ‘वेद वन’ की अवधारणा के तहत चारों वेद- ऋगवेद, यजुर्वेद, साम और अथर्ववेद के आधार पर अलग-अलग सेक्शन तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही पंचवृक्ष, आयुर्वेद, नक्षत्र और ‘संसार’ जैसे थीम आधारित क्षेत्र विकसित होंगे। आगंतुकों के लिए ऑडियो-गाइडेड ट्री ट्रेल भी तैयार किया जाएगा, जिससे वे पेड़-पौधों और उनके धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि बुनियादी सुविधाओं के तहत विभिन्न स्थानों पर शौचालय, टिकट काउंटर सहित सुरक्षा कक्ष, पॉकेट बी में कैफेटेरिया और पगोडा का निर्माण किया जाएगा। सौंदर्यीकरण के लिए पत्थर पिचिंग, पांच कमल तालाब, तुलसी वृंदावन और आकर्षक मूर्तियों का विकास भी प्रस्तावित है। इसके अलावा प्रवेश द्वार, ओवरहेड जल टंकी, सौर स्ट्रीट लाइट, जल एटीएम, कूड़ेदान, स्वतंत्र एवं परावर्तक संकेतक बोर्ड, पत्थर की नक्काशी और पर्गाेला जैसे कार्य भी कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से नैमिषारण्य धाम को एक प्रमुख धार्मिक-पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। वेदारण्यम परियोजना के माध्यम से यहां आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का विस्तार करते हुए इसके पारंपरिक और आध्यात्मिक स्वरूप को भी संरक्षित किया जाएगा। इस परियोजना में वेदों की थीम, प्राकृतिक संतुलन और वास्तु सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर का विकास किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक विशिष्ट आध्यात्मिक अनुभव मिल सके।

जयवीर सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य है कि नैमिषारण्य को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में स्थापित किया जाए। यहां विकसित होने वाली सुविधाएं न केवल यात्रियों को बेहतर अनुभव देंगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित करेंगी। परियोजना के पूर्ण होने के बाद यह क्षेत्र पर्यटन के नक्शे पर और अधिक मजबूती से उभरेगा और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी।”
अपर मुख्य सचिव पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य अमृत अभिजात ने बताया कि,“प्रदेश सरकार वेदारण्यम परियोजना को समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ नैमिषारण्य की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।”

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

Mexico Earthquake News: 7.4 Magnitude भूकंप से हिली धरती, सुनामी चेतावनी जारी

सुनामी का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी डेस्क। मैक्सिको के दक्षिणी तट पर शुक्रवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। इसका केंद्र चियापास राज्य के प्यूर्टो माडेरो शहर के पास स्थित था, जबकि भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही। कम गहराई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.