TN

TotaRam News

What's Hot

आबकारी विभाग ने राजस्व वसूली में बनाया नया कीर्तिमान

Table of Content

अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के साथ राजस्व में 9.79% से अधिक की बढ़ोतरी

लखनऊ। प्रदेश के आबकारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने बताया कि राज्य में आबकारी विभाग द्वारा राजस्व संग्रह एवं प्रवर्तन कार्यों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह मार्च 2026 तक कुल 57,722.26 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 की समान अवधि में प्राप्त 52,573.07 करोड़ रुपये के सापेक्ष 9.79 प्रतिशत अर्थात 5,149.19 करोड़ रुपये अधिक है। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2026-27 के माह अप्रैल 2026 में 5,248.06 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो अप्रैल 2025 में प्राप्त 4,319.46 करोड़ रुपये के सापेक्ष 21.50 प्रतिशत अर्थात 928.60 करोड़ रुपये अधिक है। यह अप्रैल 2026 के निर्धारित लक्ष्य 5,200.00 करोड़ रुपये के सापेक्ष 0.92 प्रतिशत अधिक है।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मार्च 2026 तक प्रदेश में अवैध शराब के विरुद्ध कुल 1,18,978 अभियोग दर्ज किए गए, जिनमें 30.94 लाख लीटर अवैध मदिरा/मादक द्रव्य बरामद किया गया। इस दौरान 21,446 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 3,967 व्यक्तियों को जेल भेजा गया। साथ ही अवैध तस्करी में संलिप्त 152 वाहनों को जब्त किया गया।
उन्होंने बताया कि माह अप्रैल 2026 में भी प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखते हुए 9,535 अभियोग दर्ज किए गए, जिनमें 2.55 लाख लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई। इस दौरान 1,516 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया, 214 व्यक्तियों को जेल भेजा गया तथा 08 वाहनों को जब्त किया गया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow LDA Flat Allotment Lottery: ऐशबाग स्क्वॉयर और पार्क व्यू अपार्टमेंट में 354 फ्लैट आवंटित

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शनिवार को ऐशबाग स्क्वॉयर एवं पार्क व्यू अपार्टमेंट के 354 फ्लैटों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में आवेदकों के हाथों से ही लॉटरी ड्रा की पर्चियां निकवाली गयीं। जिसका यू-ट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण किया गया।अपर सचिव सी0पी0 त्रिपाठी...

राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला 2026: राज्यों के डेटा सुरक्षा ढांचे पर MeitY का बड़ा कदम

राज्यों के डेटा के लिए साइबर सुरक्षा ढांचा मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) ने 11 मई 2026 को नई दिल्ली के अशोक होटल में “राज्यों के डेटा के लिए साइबर सुरक्षा ढांचा मजबूत करना” विषय पर राष्ट्रीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला की अध्यक्षता...

LDA News: इंदिरा नगर में 6 अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, मोहनलालगंज में अवैध भवन तोड़े गए

LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 एवं जोन-5 की टीम ने की कार्रवाई लखनऊ। LDA ने शनिवार को इंदिरा नगर के ग्राम-रसूलपुर सादात में अभियान चलाकर लगभग 35 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 06 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, मोहनलालगंज और गोसाईंगंज में 02 अवैध निर्माण ध्वस्त किये गये। एलडीए...

LDA OTS Scheme 2026: ब्याज माफी से 2.36 करोड़ की देनदारी हुई कम, आवंटियों को फायदा

LDA उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सफल आवेदकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित लखनऊ। LDA OTS Scheme 2026: ब्याज माफी से 2.36 करोड़ की देनदारी हुई कम, आवंटियों को फायदा ने शिव प्रताप सिंह को सीतापुर रोड पर आवासीय भूखण्ड आवंटित किया था। किन्हीं कारणों से वह निर्धारित समय पर सम्पत्ति के मूल्य का भुगतान...

INS Sagardhwani Malaysia Visit: भारतीय नौसेना और रॉयल मलेशियन नेवी के बीच समुद्री सहयोग पर चर्चा

Totaram news. भारतीय नौसेना का समुद्र विज्ञान अनुसंधान पोत, आईएनएस सागरध्वनि, रॉयल मलेशियन नौसेना के साथ सफल समन्वय के बाद 15 मई 2026 को पोर्ट क्लांग, मलेशिया से रवाना हुआ। इस समन्वय के दौरान दोनों पक्षों के बीच पेशेवर और वैज्ञानिक स्तर पर सार्थक बातचीत हुई। दोनों पक्षों के कर्मियों ने आधुनिक जलवैज्ञानिक पद्धतियों, समुद्री...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.