TN

TotaRam News

What's Hot

झांसी में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम

Table of Content

जयवीर सिंह ने किया वृक्षारोपण और प्रदर्शनी का अवलोकन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जनपद झांसी और फर्रूखाबाद जयवीर सिंह 12 से 14 जून, 2026 तक भ्रमण पर रहेंगे। इन दोनों जनपदों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा झांसी में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण एवं सेवा संस्कार सुशासन एवं सम्मान थीम पर आयोजित लघु प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार पर्यटन मंत्री आज अपरान्ह 02ः00 बजे लखनऊ से प्रस्थान कर सर्किट हाउस झांसी पहुंचेगे और अगले दिन शनिवार को पूर्वान्ह 10 बजे सर्किट हाउस झांसी में एक बैठक मे शामिल होंगें। इसके उपरांत सर्किट हाउस में आयोजित दूसरी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके पश्चात अपरान्ह एक बजे से नवीन सभागार, कलेक्ट्रेट, झांसी में जिले के विकास कार्यों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके पश्चात अपराह्न 03 बजे केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।

पर्यटन मंत्री 14 जून रविवार को फर्रूखाबाद पहुंचकर जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे से अपरान्ह 3ः30 बजे तक जिले के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार, फर्रूखाबाद में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने के अवसर पर प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे और देर शाम तक अपने निजी निवास सिरसागंज, फिरोजाबाद में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। जयवीर सिंह जी 15 जून सोमवार को कंपोजिट विद्यालय करहरा, सिरसागंज, फिरोजाबाद में कंपोजिट विद्यालय करहरा का शिलान्यास करेंगे। इसके अपरांत लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.