TN

TotaRam News

What's Hot

International Yoga Day 2026: आम लोगों के लिए उपलब्ध हुई बहुभाषी योग दिवस हैंडबुक

Table of Content

कॉमन योगा प्रोटोकॉल और कार्यक्रमों की जानकारी शामिल

Totaram.news. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – आईडीवाई 2026 की देश भर और पूरी दुनिया में तैयारियां तेज हो गई हैं। आयुष मंत्रालय ने सभी हितधारकों के लिए इस आयोजन के व्यापक संसाधन के रूप में आईडीवाई हैंडबुक 2026 (विवरण पुस्तिका) प्रस्तुत की है। आयोजकों, संस्थानों, योग अभ्यासकर्ताओं, सरकारी एजेंसियों, शैक्षणिक संस्थानों और सामुदायिक समूहों के सहयोग से तैयार यह बहुभाषी विवरणिका, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सामान्य योग अभ्यासक्रम, मंत्रालय की पहल और सार्वजनिक भागीदारी से संबंधित आवश्यक जानकारी की सुलभ संदर्भ पुस्तिका है।

अंग्रेजी, हिंदी और 21 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध यह पुस्तिका, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, सामान्य योग अभ्यासक्रम (सीवाईपी), मंत्रालय की प्रमुख पहलों और वर्ष 2026 से संबंधित आयोजन में भाग लेने संबंधी जानकारी का एकल संदर्भ स्रोत है। इसके प्रकाशन का उद्देश्य योग और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित प्रामाणिक जानकारी कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराकर इसकी सुलभता बढ़ाना और व्यापक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना है। यह शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी विभागों, नागरिक समाज संगठनों और योग गतिविधियों के आयोजन में शामिल सामुदायिक समूहों सहित देश भर के हितधारकों के लिए सहायक है।

यह पुस्तिका वर्ष 2026 के लिए नियोजित प्रमुख पहलों की रूपरेखा सहित वर्ष 2014 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक अभ्यास योग को अपनाए जाने के बाद से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विकास का संक्षिप्त विवरण प्रदान करती है। इसमें योग संगम, हरित योग, योग समावेश, योग पार्क और योग अनप्लग्ड (आयुष मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत आरंभ की गई प्रमुख युवा-केंद्रित पहल, जिसका उद्देश्य आधुनिक जीवनशैली के बीच अगली पीढ़ी को योग के प्रति आकर्षित करना और इसे उनके दैनिक जीवन का सहज, गतिशील तथा सुलभ हिस्सा बनाना है) जैसे मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रमों का विवरण दिया गया है, साथ ही इसमें 21 जून, 2026 तक की निर्धारित गतिविधियों की भी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

सूचना के स्रोत के साथ ही यह पुस्तिका व्यावहारिक डिजिटल टूलकिट का काम भी करती है। इसमें क्यूआर कोड और निर्देशात्मक सामग्रियों के लिंक दिए गए हैं, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी और 21 क्षेत्रीय भाषाओं में सामान्य योग अभ्यासक्रम (कॉमन योगा प्रोटोकॉल) वीडियो शामिल हैं। इससे देश भर में लोग आसानी से मानकीकृत योग मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं।
पुस्तिका में विभिन्न जन सहभागिता गतिविधियों और भागीदारी के अवसरों की भी जानकारी दी गई है, जिसमें माईगॉव माध्यम से आयोजित प्रतियोगिताएं शामिल हैं। यह लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 में सक्रियता से भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करती है। यह पुस्तिका आईडीवाई हैंडबुक 2026 पर उपलब्ध है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

देवरिया का दीर्घेश्वर नाथ मंदिर: महाभारत काल का वह शिव मंदिर जहां आज भी आते हैं अश्वत्थामा

चिरंजीवी अश्वत्थामा आज भी शिव आराधना करने आते हैं संजय मिश्र। देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की सलेमपुर तहसील अंतर्गत मझौली राज की धरती पर छोटी गंडक नदी (हिरण्यवटी नदी) के तट,स्थित एक स्वयं-भू शिव मंदिर की गाथाएं द्वापर युग यानी महाभारत काल से जुड़ी हैं। जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित...

ITI Transformation: नई दिल्ली में सारथी टास्कफोर्स की पहली बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा

आईटीआई संस्थानों के समग्र परिवर्तन पर मंथन नई दिल्ली / लखनऊ। भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के समग्र परिवर्तन के उद्देश्य से गठित सारथी (Strategic Advisory and Reforms Taskforce for Holistic ITI Transformation) की प्रथम बैठक आयोजित की गई। केंद्रीय कौशल...

एलडीए की अनंत नगर योजना में 540 प्लॉटों का हुआ आवंटन

5,181 आवेदकों ने लिया हिस्सा लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शुक्रवार को अनंत नगर आवासीय योजना के 540 भूखण्डों का लॉटरी से आवंटन किया। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के प्लूटो सभागार में हुये इस आयोजन में 5,181 आवेदकों के मध्य लॉटरी ड्रा की पर्चियां निकाली गयीं। लॉटरी में अपने नाम की पर्ची निकलने पर आवेदकों के...

लखनऊ जनेश्वर मिश्र पार्क रोज गार्डन में 40 डिग्री गर्मी में भी खिलखिला रहे गुलाब

एलडीए की पहल लखनऊ। जून का महीना और तापमान 40 डिग्री के पार। इसके बाद भी गुलाब के फूल खिलखिला रहे हैं। जनेश्वर मिश्र पार्क स्थित रोज गार्डेन में आपको यह अजूबा देखने को मिल सकता है। 12 जून, 2026 को राष्ट्रीय लाल गुलाब दिवस के अवसर पर रोज गार्डेन में जुटे पर्यावरण प्रेमियों ने...

झांसी में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम

जयवीर सिंह ने किया वृक्षारोपण और प्रदर्शनी का अवलोकन लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं प्रभारी मंत्री जनपद झांसी और फर्रूखाबाद जयवीर सिंह 12 से 14 जून, 2026 तक भ्रमण पर रहेंगे। इन दोनों जनपदों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा झांसी में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.