TN

TotaRam News

What's Hot

अंतर्राष्ट्रीय योग एवं ध्यान महोत्सव 2026: लेह, लद्दाख में जन स्वास्थ्य पर योग संगोष्ठी आयोजित

Table of Content

राष्ट्रीय सोवा रिग्पा संस्थान में ‘जन स्वास्थ्य के लिए योग को शामिल करने’ पर संगोष्ठी

Totaram.news. अंतर्राष्ट्रीय योग एवं ध्यान महोत्सव 2026 के अंतर्गत लेह के राष्ट्रीय सोवा रिग्पा संस्थान (एनआईएसआर) ने महाबोधि इंटरनेशनल मेडिटेशन सेंटर, लेह के साथ मिलकर “जन स्वास्थ्य के लिए योग को शामिल करना” विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की। इस संगोष्ठी में विशेषज्ञों, प्रैक्टिशनर्स, प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों ने समग्र स्वास्थ्य और सेहत को बढ़ावा देने में योग और चिकित्सा की पारंपरिक प्रणालियों की भूमिका पर चर्चा की।

कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान और उसके संग्रहालय के दौरे से हुई, जिसके बाद संगोष्ठी की कार्यवाही शुरू हुई। सभा को संबोधित करते हुए, एनआईएसआर के निदेशक डॉ. पद्म गुरमेट ने इस उत्‍सव के महत्व के बारे में बताया और निवारक स्वास्थ्य सेवा तथा जन स्वास्थ्य पहलों को सुदृढ़ करने के लिए सोवा रिग्पा के साथ योग को जोड़ने पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि डॉ. ईश्वर वी. बसवरड्डी, मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के पूर्व निदेशक ने समग्र स्वास्थ्य और सेहत में योग की भूमिका पर अपने विचार साझा किए। वेन. भिक्षु संघसेन ने ध्यान, करुणा और आंतरिक स्वास्थ्य की चर्चा करते हुए बताया कि दीर्घकालिक स्वास्थ्य और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने में ये महत्वपूर्ण हैं।

संगोष्ठी में “योग के माध्यम से भावनात्मकरूप से दृढ़ बनना,” “भावनात्मक फिटनेस: भविष्य के लिए एक कौशल,” और “सोवा रिग्पा के साथ योग को जोड़ना” विषयों पर प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें शारीरिक, भावनात्मक और समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में योग के अलग-अलग पहलुओं के बारे में बताया गया।

यह संगोष्ठी, संयुक्त राष्ट्र के 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाने के लिए 15 से 21 जून तक लद्दाख में पूरे सप्ताह चलने वाले अंतरराष्ट्रीय योग एवं ध्यान महोत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित की गई थी। इस महोत्सव में योगाथॉन, ध्यान सत्र, युवा जनसंपर्क कार्यक्रम तथा लद्दाख के प्रतिष्ठित स्थलों पर आयोजित योग कार्यक्रम शामिल हैं।

इस उत्सव की प्रमुख विशेषताओं में दुनिया की सबसे ऊंची सैन्य तैनातियों में से एक सियाचिन बेस कैंप और पैंगोंग झील में होने वाले विशेष योग सत्र शामिल हैं। ये योग का सार्वभौमिक संदेश देते हैं और लद्दाख को स्वास्थ्य, ध्यान तथा समग्र जीवनशैली के लिए एक विशिष्ट गंतव्य के रूप में प्रस्तुत करते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

योगी सरकार सरकारी संस्थानों में हथकरघा उत्पादों की खरीद को देगी बढ़ावा

बुनकरों को सरकारी खरीद के माध्यम से मिलेगा स्थायी बाजार और रोजगार लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग को प्रोत्साहन देने तथा प्रदेश के बुनकरों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकारी संस्थानों में स्थानीय स्तर पर निर्मित हथकरघा उत्पादों की खरीद को बढ़ावा दे रही है। इसी...

खरीफ-2026 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 10 सितंबर तक बढ़ी

योगी सरकार के अनुरोध पर केंद्र ने बढ़ाई समयसीमा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के हित में राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्र सरकार ने खरीफ 2026 मौसम के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं चयनित जनपदों में संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत ऋणी कृषकों के फसल बीमा कराने की अंतिम...

AIIA ने Ayurveda Day 2026 से पहले शुरू की ‘Ayurvarta’ Digital Series, आयुर्वेद पर होगा विशेषज्ञों से संवाद

पहली कड़ी में 23 सितंबर को आयुर्वेद दिवस की निश्चित तिथि पर विशेष विमर्श नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली ने ‘आयुर्वार्ता’ नामक विशेष डिजिटल संवाद श्रृंखला की शुरुआत की है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद के प्रामाणिक ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और समकालीन स्वास्थ्य व्यवस्था में इसकी प्रासंगिकता को देश-विदेश के व्यापक जनसमुदाय तक...

खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

Lucknow में राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ का आयोजन, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल लखनऊ। प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने मंगलवार को लखनऊ स्थित खुन खुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव ‘हौसलों की उड़ान 2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में...

UP RERA: सितंबर 2026 से QPR के साथ डिजिटल होंगे आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के प्रमाणपत्र

आर्किटेक्ट, इंजीनियर और CA के सर्टिफिकेट होंगे डिजिटल लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (यूपी रेरा) ने रियल एस्टेट परियोजनाओं की प्रगति से संबंधित जानकारी को अधिक पारदर्शी, सटीक और अपडेट रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाली तिमाही से प्रमोटरों को अपने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.