TN

TotaRam News

What's Hot

नफ़रत के दौर में इंसानियत की पुकार: समाज के बदलते चेहरे पर तीखा प्रहार

Table of Content

डॉ. विनीता मिश्र की यह मार्मिक कविता नफ़रत, हिंसा, झूठ और संवेदनहीनता के बढ़ते माहौल पर सवाल उठाती है तथा इंसानियत के क्षरण की दर्दनाक तस्वीर प्रस्तुत करती है

डॉ. विनीता मिश्रI

मोहब्बतों की बात पर, तूफान उठ रहा
नफरतों के दौर का ,इंसान उठ रहा I

दहशत भरी है आँख में, सीने मे आग सी
खंज़र पकड़ के हाथ में,शैतान उठ रहा l

सच को कुचल रहा है,अब झूठ का पहिया
लेकर बही-खाते, बेईमान उठ रहा l

चिथड़े पड़े थे चीख के, आबरू बिखर गयी
इंसान मर गया, तो हैवान उठ रहा l

कल रात भूख की तड़प से कौन मर गया ?
झूठी सी आह ! भर के ,जहान उठ रहा l

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

One thought on “नफ़रत के दौर में इंसानियत की पुकार: समाज के बदलते चेहरे पर तीखा प्रहार”

  1. 🧘‍♀️ मन की एक्सरसाइज़ करो यह केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन को बदलने की एक गहरी साधना है; जैसे शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हम नियमित व्यायाम करते हैं, वैसे ही मन को शांत, संतुलित और जागरूक रखने के लिए “मानसिक व्यायाम” अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि सड़क पर ट्रैफिक का नियंत्रण तो हम सभी देखते हैं, लेकिन वास्तविक आवश्यकता अपने विचारों के ट्रैफिक को नियंत्रित करने की होती है, और यदि हम केवल एक सेकंड के लिए भी अपने व्यर्थ विचारों को रोकना सीख लें, तो धीरे-धीरे भीतर की नकारात्मकता पर पूर्ण विराम लगाया जा सकता है — यही आत्म-जागृति, आत्म-नियंत्रण और सच्ची साधना का मार्ग है, जहाँ मनुष्य व्यवस्था बदलने से पहले स्वयं को बदलता है।

    यह कविता केवल समाज की पीड़ा का चित्रण नहीं, बल्कि आत्म-जागृति का एक सशक्त आह्वान भी है। जब मनुष्य अपनी आत्मिक चेतना से दूर हो जाता है, तब क्रोध, हिंसा, असत्य और स्वार्थ जैसी प्रवृत्तियाँ बढ़ने लगती हैं; आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता केवल व्यवस्था को बदलने की नहीं, बल्कि स्वयं को बदलने की है।

    मैं विनीता जी को व्यक्तिगत रूप से जानती हूँ। उनकी प्रत्येक रचना हृदय की गहराइयों से निकलती है और समाज की सच्चाइयों को अत्यंत संवेदनशीलता और स्पष्टता के साथ प्रस्तुत करती है। यह कविता भी केवल शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि वर्तमान समय का सजीव दर्पण है।

    With regards
    Shalini Chandra
    Spiritual Counsellor | Holistic Healer | Stress Management Coach

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.