TN

TotaRam News

What's Hot

NS Tarkash: सेशेल्स दौरा पूरा कर रवाना हुआ भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट, भारत-सेशेल्स समुद्री साझेदारी को मिली मजबूती

Table of Content

Totaram.news. भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस तरकश आगे की तैनाती के लिए अपने पोर्ट कॉल को पूरा करने के बाद 15 जून 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया से रवाना हुआ। जहाज ने अपनी यात्रा के दौरान भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से चली आ रही मित्रता और समुद्री साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से कई पेशेवर आदान-प्रदान, सामुदायिक संपर्क और राजनयिक गतिविधियों में भाग लिया। गत 13 जून 2026 को जहाज आगंतुकों के लिए खोला गया, जिसमें भारतीय प्रवासी और स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इससे उन्हें चालक दल के साथ बातचीत करने और भारतीय नौसेना की भूमिका तथा क्षमताओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिला। जहाज की चिकित्सा टीम ने स्थानीय समुदाय के बुजुर्ग सदस्यों के लिए एक मानवीय सहायता कार्यक्रम चलाया, जिसमें प्राथमिक उपचार और बुनियादी चिकित्सा परामर्श प्रदान किए गए, साथ ही आवश्यक दवाएं और खाद्य सामग्री वितरित की गईं।

जहाज पर एक सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें सेशेल्स गणराज्य के उपराष्ट्रपति श्री एलिक्स सेबेस्टियन पिल्ले, राजनयिक कोर के सदस्य, भारतीय उच्चायोग के प्रतिनिधि और अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। इस यात्रा ने दोनों देशों के बीच घनिष्ठ और स्थायी संबंधों की पुष्टि की और समुद्री सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा तथा महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) की परिकल्पना को बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.