TN

TotaRam News

What's Hot

भारतीय नौसेना का INS इक्षक सेशेल्स पहुंचा, 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में होगा शामिल

Table of Content

डेस्क। भारतीय नौसेना का स्वदेशी रूप से निर्मित सर्वे पोत (एसवीएल) आईएनएस इक्षक, दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती के तहत 26 जून 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया पहुंचा। यह यात्रा सेशेल्स के 50वें राष्ट्रीय दिवस समारोह के साथ हुई, जो भारत और सेशेल्स के बीच अटूट समुद्री साझेदारी और दीर्घकालिक मित्रता को रेखांकित करती है।

बंदरगाह पर रुकने के दौरान, आईएनएस इक्षक राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेगा और समुद्री सहयोग और अंतर-संचालनीयता को बढ़ाने के उद्देश्य से सेशेल्स रक्षा बलों के साथ कई पेशेवर वार्ताओं में शामिल होगा। यह जहाज चिकित्सा शिविरों और आवश्यक आपूर्ति के वितरण सहित सामुदायिक सहायता पहलों को भी अंजाम देगा, जिससे दोनों देशों के बीच सद्भावना और आपसी संबंध और मजबूत होंगे।

इस यात्रा के हिस्से के रूप में, आईएनएस इक्षक आगंतुकों के लिए खुला रहेगा, जिससे उन्हें भारतीय नौसेना की क्षमताओं और क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा, संरक्षा और सहयोग को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का अनुभव करने का अवसर मिलेगा।

आईएनएस इक्षक की तैनाती, महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए पारस्परिक और समग्र उन्नति) की परिकल्पना के अनुरूप, मित्र देशों के साथ समुद्री साझेदारी को मजबूत करने और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Agriculture: उत्तर प्रदेश को मिला 17वां Agriculture Leadership Award 2026

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लिया सम्मान नई दिल्ली/लखनऊ। एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट नीतिगत नेतृत्व के लिए उत्तर प्रदेश को प्रतिष्ठित 17वें एग्रीकल्चर लीडरशिप अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों से प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को प्रदान किया गया।...

UP Home Guards के लिए कैशलेस मेडिकल योजना पर समीक्षा, धर्मवीर प्रजापति ने दिए निर्देश

12 जुलाई के बृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों के दिए निर्देश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने आज होमगार्ड्स मुख्यालय में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभागीय कार्यों की प्रगति, सेवा की गुणवत्ता एवं जनोपयोगी कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही आगामी...

उत्तर प्रदेश पर्यटन में शुरू होंगे डबल डेकर फूड ट्रक, लखनऊ से होगी शुरुआत

पर्यटकों को मिलेगा स्थानीय स्वाद और AR-VR अनुभव लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप उत्तर प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग राज्य में अत्याधुनिक डबल डेकर फूड ट्रकों के संचालन की शुरुआत करने जा रहा है। यह अभिनव पहल...

UP Animal Husbandry Department: पशु चिकित्सकों के लिए Zoonotic Diseases Training Programme शुरू, 09-10 जुलाई को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण

जूनोटिक एवं प्राथमिक पशु रोगों पर पशु चिकित्सकों को मिलेगा प्रशिक्षण लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सकों के लिए जूनोटिक (पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाले) एवं प्राथमिक पशु रोगों पर दिनांक 09 व 10 जुलाई को दो दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण (Training of Trainers-ToT) कार्यक्रम का होटल गोल्डन ट्यूलिप,...

UPTET 2026 Answer Key: यूपी-टीईटी प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी, 14 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति

ऐसे करें डाउनलोड और दर्ज करें आपत्ति लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 की प्रोविजनल उत्तरकुंजी जारी कर दी है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग द्वारा आयोजित उ०प्र० शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 दिनांक 02 व 03 जुलाई 2026 को प्रतिदिन दो-दो पालियों में एवं...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.