/ Jul 04, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ की भव्य भजन संध्या, स्व. अलका बंसल को दी श्रद्धांजलि

Table of Content

इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ की भजन संध्या में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

लखनऊ। इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ, डिस्ट्रिक्ट 312 द्वारा रोटरी कम्युनिटी सेंटर, निराला नगर में श्रद्धा एवं भक्ति से ओत-प्रोत भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों एवं आपसी सौहार्द को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। दीप प्रज्वलन के समय मालविका द्वारा शंखनाद एवं प्राची द्वारा “दीप ज्योति” श्लोक का सस्वर पाठ किया गया। बच्चों ने आकर्षक गणेश वंदना नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
संगीता मारवाहा एवं उनकी टीम द्वारा देवताओं का निमंत्रण प्रस्तुत किया गया। इसके बाद मालविका, किरण एवं सीमा द्वारा गणेश स्तुति, ज्योति एवं स्मृता द्वारा देवी गीत, प्राची द्वारा कृष्ण भजन, अंजना, अनुराधा एवं वंदना द्वारा राम भजन, अध्यक्षा कविता अग्रवाल एवं उनकी टीम द्वारा नारायण गीत तथा नमिता, रीना एवं विनीता द्वारा शिव स्तुति की भावपूर्ण प्रस्तुतियाँ दी गईं।

इनरव्हील क्लब लखनऊ की भव्य भजन संध्या

कार्यक्रम का एक अत्यंत भावुक क्षण वह रहा जब सभी अतिथियों ने स्वर्गीय पीडीसी अलका बंसल को गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत प्राची के नेतृत्व में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक आरती एवं भोग के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

कार्यक्रम की प्रोजेक्ट चेयरपर्सन स्मृता अग्रवाल रहीं। संपूर्ण कार्यक्रम का प्रभावशाली एवं गरिमामय संचालन शिखा दयाल ने किया। भजन संध्या में प्राची के मधुर ढोलक वादन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों के लिए हाई टी की व्यवस्था की गई। भक्ति, संगीत एवं आत्मीयता से परिपूर्ण इस आयोजन की सभी उपस्थित जनों ने मुक्त कंठ से सराहना की।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Export News: मंत्री नन्दी ने बोर्ड ऑफ ट्रेड में पश्चिम एशिया संकट से बढ़े फ्रेट चार्ज पर निर्यातकों को राहत देने का दिया सुझाव

बोर्ड ऑफ ट्रेड बैठक में उठाया मुद्दा लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली के वाणिज्य भवन में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड ऑफ ट्रेड की बैठक में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सम्मिलित हुए। जिसमें...

UP Mango Festival 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया तीन दिवसीय आम महोत्सव का शुभारंभ

आमजन के लिए आम प्रदर्शनी निशुल्क खुली रहेगी प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 9:00 तक लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय आम महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश...

भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए थोरियम आधारित परमाणु ऊर्जा और स्वदेशी स्रोतों का विकास जरूरी

भारत के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता का मार्ग लखनऊ। द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र, लखनऊ द्वारा इंजीनियर्स भवन, रिवर बैंक कॉलोनी, लखनऊ में “India’s Thorium Mission: Three-Stage Nuclear Power Plant” विषय पर एक महत्वपूर्ण तकनीकी व्याख्यान का आयोजन किया गया। भारत का 500 (मेगावाट इलेक्ट्रिकल) क्षमता वाला प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR),...

भारतीय वायु सेना ने जीता मार्शल अर्जन सिंह हॉकी टूर्नामेंट 2026 का खिताब

IAF बनी विजेता डेस्क। वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह स्मृति हॉकी टूर्नामेंट – 2026 का 7वां संस्करण 23 जून से 3 जुलाई तक वायु सेना स्टेशन जलाहल्ली स्थित अमित सिंह बख्शी हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह 3 जुलाई को सुबह 7:30 बजे...

महाकुंभ-2025 को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, ए.के. शर्मा ने यूपी की डिजिटल नवाचार उपलब्धि बताया

स्वच्छता के बाद ई-गवर्नेंस में भी महाकुंभ ने रचा इतिहास:नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने महाकुंभ-2025 को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उत्तर प्रदेश की उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, आधुनिक तकनीक आधारित प्रबंधन और सुशासन की राष्ट्रीय स्तर पर हुई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.