TN

TotaRam News

What's Hot

भारतीय सशस्त्र बल सेशेल्स पहुंचे, लामितिये-2026 अभ्यास में करेंगे हिस्सा

Table of Content

डेस्क। भारतीय सशस्त्र बलों का दल सेशेल्स रक्षा बलों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये- 2026 के ग्यारहवें संस्करण में भाग लेने के लिए सेशेल्स पहुंचा है। यह संयुक्त अभ्यास 9 मार्च से 20 मार्च 2026 तक सेशेल्स रक्षा अकादमी में आयोजित किया जा रहा है। क्रियोल भाषा में ‘लामितिये’ का अर्थ है ‘मित्रता’। यह द्विवार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम वर्ष 2001 से सेशेल्स में आयोजित किया जा रहा है। इस संस्करण में भारतीय सशस्त्र बलों की भागीदारी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस संयुक्त सैन्य अभ्यास में असम रेजिमेंट, भारतीय नौसेना एवं वायु सेना के जवान, आईएनएस त्रिकंद और एक सी-130 विमान शामिल हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य अर्ध-शहरी वातावरण में अपरंपरागत अभियानों के क्षेत्र में तालमेल बढ़ाना और शांति स्थापना अभियानों के दौरान दोनों पक्षों के बीच सहयोग और अंतर-संचालनीयता को बढ़ावा देना है। इससे दोनों सेनाओं के बीच कौशल, अनुभव और अच्छी प्रथाओं के आदान-प्रदान के साथ-साथ द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को बढ़ावा मिलेगा। इस संयुक्त अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सेनाएं अर्ध-शहरी वातावरण में संभावित खतरों से निपटने के लिए सामरिक अभ्यासों की एक श्रृंखला का संयुक्त रूप से प्रशिक्षण, योजना और क्रियान्वयन करेंगे, साथ ही नई पीढ़ी के उपकरणों और प्रौद्योगिकी का उपयोग और प्रदर्शन भी करेंगे। 12 दिनों तक चलने वाले इस संयुक्त अभ्यास में क्षेत्र प्रशिक्षण अभ्यास, युद्ध संबंधी चर्चाएं, केस स्टडी, व्याख्यान और प्रदर्शन शामिल होंगे, जिसका समापन दो दिनों के सत्यापन अभ्यास के साथ होगा। यह अभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच आपसी समझ बढ़ाने में योगदान देगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाल दिवस पर इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला में विज्ञान और खगोल विज्ञान से रूबरू हुए 3500 विद्यार्थी

दूरबीन से किया सूर्य का प्रत्यक्ष अवलोकन लखनऊ। बाल दिवस के अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला, लखनऊ में विद्यार्थियों के लिए विशेष वैज्ञानिक, शैक्षिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 14 विद्यालयों के लगभग 3500 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विज्ञान एवं खगोल...

छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में न रहे कोई कमी : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

छठ घाटों पर स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल, चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शनिवार को छठ महापर्व के दृष्टिगत महापौर सुषमा खर्कवाल एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ लखनऊ के झूलेलाल घाट एवं मेहंदी घाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा...

‘भारत पर्व’ में उत्तर प्रदेश की धूम, 6 जिलों के ओडीओपी उत्पादों और लोककलाओं ने बटोरी सराहना

मयूर-राई नृत्य और अवधी-बुंदेली व्यंजनों ने मोहा मन लखनऊ/एकता नगर। गुजरात के एकता नगर में आयोजित भारत पर्व-2026 में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला, क्षेत्रीय खानपान और लोकनृत्यों के जरिए देशभर के लोगों का ध्यान खींच रहा है। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में 1 से 15...

आईएनएस सह्याद्रि ने मालाबार 2026 के बाद योकोसुका की यात्रा संपन्न की

भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया की नौसेनाओं ने लिया संयुक्त अभ्यास में हिस्सा डेस्क। भारतीय नौसेना का आधुनिक सुविधाओं से लैस स्वदेशी निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट जहाज आईएनएस सह्याद्रि मालाबार अभ्यास 2026 के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद 12 नवंबर 2026 को जापान के योकोसुका नौसैनिक अड्डे से रवाना हुआ। इस अभ्यास में भारत, जापान,...

दूरसंचार विभाग ने आयोजित किया पहला अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन-2026

नई दिल्ली के डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में हुआ सम्मेलन नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग (डीओटी) द्वारा 13 नवंबर को नई दिल्ली के जनपथ स्थित डॉ. आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में राजभाषा के रूप में हिंदी के प्रगामी प्रयोग को सरकारी कामकाज एवं शासन-प्रशासन में बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजभाषा संबंधी प्रथम अखिल भारतीय सम्मेलन, 2026...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.