TN

TotaRam News

What's Hot

भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर जीता टी20 वर्ल्ड कप 2026

Table of Content

डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतकर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले भारत 2007 और 2024 में भी यह खिताब जीत चुका है। इस उपलब्धि के साथ भारत ने दो-दो बार चैंपियन रह चुकी वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीमों को पीछे छोड़ दिया।

संजू सैमसन की विस्फोटक पारी से भारत का विशाल स्कोर

फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए, जो टी20 विश्व कप फाइनल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत को सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की। अभिषेक शर्मा ने मात्र 21 गेंदों में 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 52 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद संजू सैमसन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी जारी रखते हुए 46 गेंदों में 89 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए। हालांकि वह शतक से चूक गए, लेकिन यह टी20 विश्व कप फाइनल में किसी भी बल्लेबाज का अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गया। उन्होंने 2016 में मार्लन सैमुअल्स और 2021 में केन विलियमसन के 85 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। ईशान किशन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में 54 रन बनाए। संजू और ईशान के बीच दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की अहम साझेदारी हुई। आखिरी ओवरों में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर भारत के स्कोर को 255 तक पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड के लिए जेम्स नीशम ने 3 विकेट लिए।

गेंदबाजों ने दिलाई शानदार जीत

256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अक्षर पटेल ने तीसरे ओवर में फिन एलन को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई, जबकि जसप्रीत बुमराह ने रचिन रविंद्र को पवेलियन भेज दिया। टिम सिफर्ट ने 26 गेंदों में 52 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने आउट कर दिया। इसके बाद न्यूजीलैंड की पारी लगातार लड़खड़ाती रही। भारतीय गेंदबाजों के सामने कीवी टीम टिक नहीं सकी और 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल ने 3 विकेट चटकाए।

टूर्नामेंट में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

टी20 विश्व कप 2026 में जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। दोनों ने पूरे टूर्नामेंट में 14-14 विकेट हासिल किए। वहीं बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। इस तरह टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली और क्रिकेट इतिहास में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.