/ Jul 21, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मोल्दोवा में भारत-मोल्दोवा बिजनेस फोरम को किया संबोधित

Table of Content

व्यापार बढ़ाने पर जोर

डेस्क। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मोल्दोवा की राष्‍ट्रपति माया सैंडू के साथ आज मोल्दोवा के चिशिनाउ में भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया। अपने उद्घाटन संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और मोल्दोवा के बीच वर्ष 1992 में राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। हमारे संबंध परस्‍पर सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों और शांति, विकास एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति साझी प्रतिबद्धता पर आधारित है।

राष्ट्रपति ने कहा कि 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प की ओर अग्रसर, भारत ऐसी साझेदारियों को आगे बढ़ाना चाहता है, जो विश्वास और साझा समृद्धि पर आधारित हों। भारत विश्व की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। यह प्रगति उद्यमिता, डिजिटल परिवर्तन, विनिर्माण क्षेत्र की उत्कृष्टता तथा युवा और कुशल कार्यबल की शक्ति से संभव हुई है। दूसरी ओर, मोल्दोवा का सुधारोन्मुख दृष्टिकोण, महत्‍वपूर्ण भौगोलिक स्थिति, प्रतिभाशाली मानव संसाधन तथा यूरोपीय बाज़ारों के साथ बढ़ता एकीकरण उसे भारतीय बिजनेस संस्‍थाओं के लिए एक महत्त्वपूर्ण गंतव्य स्‍थान बनाता है।

राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि विविध क्षेत्रों, जैसे कि डिजिटल टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर-सुरक्षा, फिन-टेक, डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, रिन्यूएबल एनर्जी, उन्‍नत विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, कृषि, फूड प्रोसेसिंग, फार्मास्यूटिकल्स, जैव-प्रौद्योगिकी और स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियां मोल्दोवा में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में हिस्सा लेने में दिलचस्पी रखती हैं, जिनमें सौर ऊर्जा, बैटरी स्टोरेज, स्मार्ट ग्रिड, ग्रीन हाइड्रोजन और अन्‍य स्‍वच्‍छ प्रौद्यागिकियां शामिल हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि मोल्दोवा की कंपनियों को भारत में व्यापार और निवेश के अच्छे अवसर मिलेंगे। हम पारदर्शी, विश्‍वसनीय और निवेशकों के अनुकूल कारोबारी परिवेश उपलब्‍ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने मोल्दोवा के उद्योग जगत को भारत आकर यहां उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया।

राष्ट्रपति ने भारतीय उद्योग जगत से मोल्दोवा में उपलब्ध व्‍यवसाय के अवसरों का लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उनकी उद्यमशीलता, संकल्‍प और प्रतिबद्धता भारत और मोल्दोवा के बीच लंबे समय तक चलने वाली आर्थिक साझेदारियां कायम करने में सहायक होंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस बिजनेस फोरम में होने वाली चर्चा और संवाद नई साझेदारियों तथा नवाचारपूर्ण सहयोग का आधार बनेंगे जिससे भारत और मोल्दोवा के बीच आर्थिक सहयोग नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

दोनों देशों के अग्रणी बिजनेस प्रतिनिधि इस फोरम में भाग ले रहे हैं। ये प्रतिनिधि कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, सूचना प्रौद्योगिकी, फार्मास्‍यूटिकल्‍स, स्वास्थ्य सेवा, नवीकरणीय ऊर्जा, शिक्षा, लॉजिस्टिक्स तथा डिजिटल प्रौद्योगिकी जैसे विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

जयपुर शिवयोग कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब: डॉ. ईशान शिवानंद ने सिखाई मानसिक तनाव से मुक्ति और ध्यान की प्रभावी साधना

डॉ. ईशान शिवानंद ने बताया आध्यात्म का व्यावहारिक अर्थ, मानसिक संतुलन और आत्म-कल्याण के चार चरणों पर दिया मार्गदर्शन जयपुर। तेज रफ्तार जीवनशैली, काम के बढ़ते दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए जयपुर में आयोजित एक विशेष शिवयोग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना। रविवार को दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित ‘शिवयोग...

Maa Thawe Bhawani Temple Gopalganj: रहषु भगत के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

रहषु भगत की कथा से जुड़ा है इतिहास थावे, गोपालगंज (बिहार) | संजय मिश्र गोपालगंज। आइए, आपको लेकर चलते हैं बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित मां थावे भवानी के पावन दरबार में। देवरिया और कुशीनगर जिले से सटे इस प्रसिद्ध धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। घंटियों की...

LDA Action in Aliganj Lucknow: अग्निकांड के बाद अवैध व्यावसायिक भवन का ध्वस्तीकरण शुरू

LDA ने जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश, बिल्डर ने स्वयं तोड़ना शुरू किया अवैध निर्माण लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी में भूखण्ड संख्या-एम0एस0-102 पर निर्मित जिस भवन में अग्निकांड हुआ था, सोमवार को उसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हो गयी। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जारी ध्वस्तीकरण आदेश के अंतर्गत बिल्डर ने स्वयं ही अवैध निर्माण तोड़ना...

धर्मपाल सिंह ने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर दिया जोर, पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए बनाई जाएगी कार्ययोजना

डेयरी क्षेत्र मजबूत करने के निर्देश लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के बाढ़ संभावित एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में गोवंश एवं अन्य पशुओं के लिए भूसे एवं हरे चारे...

घोसी सहकारी चीनी मिल का मंत्री ए.के. शर्मा ने किया निरीक्षण, पेराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा

चीनी मिल को आधुनिक और अधिक सक्षम बनाने की दिशा में ठोस पहल लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने आगामी पेराई सत्र के दृष्टिगत घोसी सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मिल परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.