TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ छावनी बोर्ड और जिला स्वास्थ्य समिति के बीच MoA, जनस्वास्थ्य सेवाएं होंगी मजबूत

Table of Content

स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा

लखनऊ। लखनऊ छावनी क्षेत्र में जनस्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से लखनऊ छावनी परिषद् एवं जिला स्वास्थ्य समिति, लखनऊ के मध्य “सहयोगात्मक स्वास्थ्य पहलों (Collaborative Healthcare Initiatives) के माध्यम से जनस्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण” हेतु एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoA) पर हस्ताक्षर समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विशाख जी0 जिलाधिकारी, लखनऊ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में विभिन्न विभागों के मध्य समन्वित प्रयास नागरिकों को बेहतर एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने का सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह साझेदारी छावनी क्षेत्र के नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

मुख्य अधिशासी अधिकारी, लखनऊ छावनी बोर्ड, अभिषेक राठौर ने अपने संबोधन में बताया कि इस एमओए के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, विशेष स्वास्थ्य शिविरों एवं अन्य जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों को संयुक्त रूप से और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जाएगा। यह भी बताया कि छावनी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के निरंतर उन्नयन के क्रम में नीता मेमोरियल पॉलीक्लिनिक के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में उप प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.सी. जोशी एवं लेडी मेडिकल ऑफिसर डॉ. मेघा गुप्ता द्वारा पॉलीक्लिनिक में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं के विस्तार, आधुनिक सुविधाओं के विकास तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की गई।उन्होंने बताया कि पॉलीक्लिनिक के उन्नयन से छावनी क्षेत्र के नागरिकों को और अधिक व्यापक, गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा।

कार्यक्रम में लखनऊ छावनी बोर्ड के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य, कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी, छावनी सार्वजनिक चिकित्सालय एवं नीता मेमोरियल पॉलीक्लिनिक के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी तथा अन्य गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह एमओए लखनऊ छावनी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा अवसंरचना के विकास तथा नागरिकों को समग्र एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक पहल सिद्ध होगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. एन.बी. सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ACMO) डॉ. ए.के. श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्साधिकार डॉ ए0पी0 सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप प्रताप सिंह,लखनऊ छावनी बोर्ड के नामित सदस्य श्री प्रमोद शर्मा, उप प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.सी. जोशी तथा लेडी मेडिकल ऑफिसर डॉ. मेघा गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

उत्तर प्रदेश में यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने की समीक्षा

उर्वरकों की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 136 लाइसेंस निलंबित और 30 एफआईआर दर्ज लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार वर्तमान खरीफ सीजन में मुख्य फसल धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुवाई के उपरांत किसानों को फसल संस्तुति के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इसी...

UP Polytechnic JEECUP Counselling 2026: तीसरे चरण का सीट आवंटन रिजल्ट जारी, जानें आगे क्या करना है

हेल्प सेंटर पर होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन लखनऊ। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने वर्ष 2026 की तृतीय चरण की काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम 20 जुलाई 2026 को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों को तीसरे चरण की काउंसलिंग में संस्था या पाठ्यक्रम आवंटित हुआ है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर...

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर व्याख्यान: लज्जाराम तोमर के शिक्षा दर्शन पर KMCLU लखनऊ में संगोष्ठी

लज्जाराम तोमर की पंचपदी शिक्षण पद्धति पर KMCLU लखनऊ में विशेष व्याख्यान लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग तथा विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, अवध प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं लज्जाराम तोमर जी का शिक्षा दर्शन” विषय पर एक विशिष्ट व्याख्यान आयोजित किया गया।...

जयपुर शिवयोग कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब: डॉ. ईशान शिवानंद ने सिखाई मानसिक तनाव से मुक्ति और ध्यान की प्रभावी साधना

डॉ. ईशान शिवानंद ने बताया आध्यात्म का व्यावहारिक अर्थ, मानसिक संतुलन और आत्म-कल्याण के चार चरणों पर दिया मार्गदर्शन जयपुर। तेज रफ्तार जीवनशैली, काम के बढ़ते दबाव और मानसिक तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए जयपुर में आयोजित एक विशेष शिवयोग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र बना। रविवार को दीप स्मृति ऑडिटोरियम में आयोजित ‘शिवयोग...

Maa Thawe Bhawani Temple Gopalganj: रहषु भगत के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है पूजा

रहषु भगत की कथा से जुड़ा है इतिहास थावे, गोपालगंज (बिहार) | संजय मिश्र गोपालगंज। आइए, आपको लेकर चलते हैं बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित मां थावे भवानी के पावन दरबार में। देवरिया और कुशीनगर जिले से सटे इस प्रसिद्ध धाम में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। घंटियों की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.