TN

TotaRam News

What's Hot

लखनऊ में GNSS रोवर तकनीक से भूमि सीमांकन का सफल प्रदर्शन

Table of Content

राजस्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह दिलेर ने आधुनिक तकनीक को बताया पारदर्शी और प्रभावी

लखनऊ। जनपद लखनऊ की तहसील मोहनलालगंज अंतर्गत ग्राम करोरवा में आज राजस्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह दिलेर तथा राजस्व परिषद के अधिकारी राजेश रंजन, आईएएस की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 की धारा-24 के अंतर्गत भूमि सीमांकन की प्रक्रिया का सफल प्रदर्शन किया गया।

तहसील मोहनलालगंज की राजस्व टीम द्वारा भूमि का सीमांकन आधुनिक GNSS रोवर मशीन तथा पारंपरिक जरीब पद्धति—दोनों माध्यमों से किया गया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने दोनों विधियों से प्राप्त सीमांकन परिणामों का मिलान एवं सत्यापन किया। सत्यापन के दौरान रोवर तकनीक और जरीब के माध्यम से निर्धारित भूमि सीमाएं समान एवं सही पाई गईं।

राजस्व राज्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह दिलेर ने स्वयं रोवर उपकरण की कार्यप्रणाली, तकनीकी शुद्धता, सीमांकन की प्रक्रिया तथा मौके पर भूमि की सीमाओं के निर्धारण की प्रणाली को विस्तार से जाना और समझा। आधुनिक तकनीक की सटीकता एवं उपयोगिता से प्रभावित होकर उन्होंने इसे राजस्व प्रशासन के लिए अत्यंत प्रभावशाली एवं क्रांतिकारी पहल बताया।

मंत्री ने कहा कि “रोवर तकनीक के माध्यम से भूमि सीमांकन की प्रक्रिया अधिक सटीक, पारदर्शी और समयबद्ध होगी। यह वास्तव में एक शानदार तकनीकी पहल है, जिससे आम जनता को भूमि संबंधी विवादों से राहत मिलेगी तथा राजस्व प्रशासन के प्रति जनविश्वास और अधिक मजबूत होगा।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राजस्व व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनहितकारी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। तकनीकी नवाचारों के माध्यम से वर्षों पुरानी प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा रहा है, ताकि नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाएं शीघ्र, निष्पक्ष और बिना अनावश्यक परेशानी के प्राप्त हो सकें।

राजस्व राज्यमंत्री ने इस पहल के लिए राजस्व परिषद, जिला प्रशासन तथा तहसील की राजस्व टीम की सराहना करते हुए कहा कि रोवर तकनीक के प्रभावी उपयोग से धारा-24 के सीमांकन प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में तेजी आएगी। इससे भूमि की सीमाओं को लेकर होने वाले विवाद कम होंगे, प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व अभिलेखों की विश्वसनीयता को नई मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज आकाश सिंह, तहसीलदार ऋतुराज शुक्ला, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल सहित तहसील प्रशासन एवं राजस्व विभाग की टीम उपस्थित रही। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने भी आधुनिक तकनीक से किए गए सीमांकन कार्य की सराहना की। यह पहल प्रदेश सरकार की सुशासन, पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और जनसेवा के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.