TN

TotaRam News

What's Hot

FIU-India और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने साइबर व वित्तीय अपराध रोकथाम पर MoU किया

Table of Content

डेस्क। साइबर धोखाधड़ी और वित्तीय अपराधों के विरूद्ध भारत की लड़ाई सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, वित्तीय खुफिया इकाई-भारत (एफआईयू-इंडिया) और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (14सी) ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एक व्यापक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
इस समझौता ज्ञापन पर एफआईयू-आईएनडी के निदेशक अमित मोहन गोविल और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (14सी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने हस्ताक्षर किए। यह भारत में साइबर धोखाधड़ी और वित्तीय अपराधों के विरूद्ध लड़ाई में अग्रणी दो एजेंसियों के बीच सहयोगात्मक खुफिया जानकारी साझा करने के एक नए युग की शुरुआत का प्रतीक है।
यह सहयोग ऐसे समय में हुआ है जब भारत के डिजिटल भुगतान इकोसिस्टम में अत्यधिक बदलाव आया है, जिसके चलते नागरिकों को साइबर अपराध और धोखाधड़ी से बचाने के लिए सुरक्षा उपायों की आवश्यकता है। यह समझौता ज्ञापन दोनों एजेंसियों को प्रचालनगत जानकारी विकसित करने और जांच एजेंसियों को वित्तीय अपराधों को रोकने, डिजिटल लेनदेन की सुरक्षा करने और परिसंपत्ति की वसूली करने में सहायता प्रदान करेगा।
इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य दोनों एजेंसियों को राष्ट्रीय स्तर पर धोखाधड़ी का पता लगाने के प्रोटोकॉल को बेहतर बनाने के लिए सशक्त प्रतिक्रिया तंत्र स्थापित करने में सक्षम बनाना है, साथ ही वित्तीय संस्थानों को साइबर धोखाधड़ी की रोकथाम के प्रयासों को सुदृढ़ करने के लिए दिशा-निर्देश और चेतावनी संकेतक विकसित करने एवं प्रसारित करने में सुविधा प्रदान करना है। साइबर अपराध के विरूद्ध लड़ाई में “समग्र सरकारी” दृष्टिकोण अपनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

भारत की वित्तीय खुफिया इकाई (एफआईयू-इंडिया)

एफआईयू-इंडिया एक केंद्रीय राष्ट्रीय एजेंसी है जो संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने, संसाधित करने, विश्लेषण करने और प्रसारित करने तथा मनी लॉन्ड्रिंग एवं आतंकवाद के वित्तपोषण के विरूद्ध प्रयासों के समन्वय के लिए उत्तरदायी है।

भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (14C) के बारे में

14सी गृह मंत्रालय का एक संबद्ध कार्यालय है जो कानून प्रवर्तन एजेंसियों (एलईए) को साइबर अपराध से समन्वित और व्यापक तरीके से निपटने के लिए एक ढांचा और इकोसिस्टम प्रदान करने के लिए उत्तरदायी है। 14सी ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी), साइबर-पुलिस, संदिग्ध रजिस्ट्री आदि जैसे विभिन्न प्लेटफॉर्म विकसित किए हैं, जो कानून प्रवर्तन एजेंसियों (एलईए), बैंकों और वित्तीय संस्थानों सहित विभिन्न हितधारकों के बीच वास्तविक समय में खुफिया जानकारी साझा करने और समन्वय स्थापित करने के लिए सुरक्षित प्लेटफॉर्म हैं। इनका उद्देश्य दूरसंचार, बैंकिंग और अन्य संबंधित संसाधनों के दुरुपयोग के विरूद्ध सक्रिय कार्रवाई को सक्षम बनाकर साइबर अपराधों, जिनमें ऑनलाइन वित्तीय अपराध भी शामिल हैं, का मुकाबला करना है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow LDA Action: मोहनलालगंज में 4 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, दुबग्गा में अवैध कॉमर्शियल निर्माण सील

लखनऊ में LDA का बुलडोजर एक्शन लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गुरूवार को मोहनलालगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 04 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। वहीं, दुबग्गा के जेहटा में 01 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किया गया। प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि मोहनलालगंज के ग्राम-अतरौली में अभियान चलाया गया। इस...

भारतीय नौसेना के पोत INS Tarkash ने मॉरीशस के पोर्ट लुइस का अपना दौरा सफलतापूर्वक पूरा किया

पोत के चालक दल ने मॉरीशस तटरक्षक बल के कर्मियों को संयुक्त प्रशिक्षण दिया डेस्क। भारतीय नौसेना के पोत आईएनएस तरकश ने 3 नवंबर, 2026 को मॉरीशस के पोर्ट लुइस में अपनी सार्थक और भावनात्मक यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। पोत के कमांडिंग ऑफिसर ने मॉरीशस की गृह मामलों की सचिव कान ओये फोंग...

लखनऊ दिव्य दीपावली मेला 2026: दिव्यांगजनों के हाथों से बने दीपक, मोमबत्ती और हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी

प्रमुख सचिव दिव्यांगजन सशक्तीकरण राजेश कुमार सिंह ने फीता काटकर किया मेले का उद्घाटन लखनऊ। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिव्यांगजनों के कौशल, विशिष्ट प्रतिभा एवं उद्यमशीलता को प्रोत्साहित करने तथा उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को लखनऊ में ‘दिव्य दीपावली मेला-2026’ का भव्य आयोजन...

30 लाख दीपों से जगमगाने को तैयार अयोध्या, राम की पैड़ी पर नई सुविधाओं का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

सरयू तट पर राम की पैड़ी बनी पर्यटकों का नया आकर्षण लखनऊ/अयोध्या। दीपोत्सव-2026 जब 30 लाख दीपों से अयोध्या जगमगाने को तैयार है, वहीं सरयू किनारे राम की पैड़ी पर विकसित नया पर्यटन आकर्षण भी पर्यटकों का स्वागत कर रहा है। यहां आने वाले पर्यटक विजिटर गैलरी, सेल्फी प्वाइंट और दर्शक दीर्घा के साथ पर्यटन...

DRDO Pralay Missile Test: ओडिशा तट पर प्रलय अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रलय मिसाइल के सफल परीक्षण पर DRDO और सेना को दी बधाई डेस्क। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 5 नवंबर, 2026 को सुबह लगभग 11 बजकर 10 मिनट पर ओडिशा के तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइल ‘प्रलय’ का सफल उड़ान परीक्षण किया।...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.