TN

TotaRam News

What's Hot

खेती की नई चुनौतियों पर वैज्ञानिकों ने किया मंथन

Table of Content

  • छठवीं उ.प्र. कृषि विज्ञान कांग्रेस के दूसरे दिन सात विभिन्न तकनीकी सत्रों का किया गया सफल आयोजन
  • तकनीकी सत्रों में प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य, जलवायु सहिष्णु फसल और उद्यमशीलता पर दिया गया विशेष जोर
  • कृषि में मार्केटिंग, वैल्यू एडीशन और ‘खेत एक फसल अनेक’ के सिद्धांत को अपनाने की महत्वपूर्ण संस्तुतियां

लखनऊ। भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में “विकसित कृषि विकसित भारत @2047 के लिये कृषि में परिवर्तन” विषय पर आयोजित की जा रही छठवीं उ.प्र. कृषि विज्ञान कांग्रेस के दूसरे दिन सात विभिन्न तकनीकी सत्रों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इन सत्रों में कृषि वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, कृषि व्यापार के स्थान पर कृषि व्यवसाय को बढ़ावा देने और छात्रों को नौकरी के बजाय उद्यमिता की ओर प्रेरित करने पर विस्तृत विमर्श के उपरांत महत्वपूर्ण संस्तुतियां दी गईं। कृषि में मार्केटिंग, वैल्यू एडीशन तथा पैकेजिंग पर विशेष ध्यान देने और “खेत एक फसल अनेक” का सिद्धांत अपनाने पर भी जोर दिया गया।
द्वितीय दिवस पर आयोजित सात तकनीकी सत्रों में मुख्य रूप से जलवायु अनुकूल फसलों की किस्मों के विकास के लिए एकीकृत तकनीक, फसलों में जैविक तनाव (पौधों की बीमारियों तथा कीटों एवं नेमाटोड्स) का प्रबंधन, उच्च उत्पादकता के लिए प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और फार्म मशीनीकरण जैसे विषयों पर चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त, शुष्क क्षेत्रों में छोटे किसानों के लिए नवीन बीज प्रणाली, द्वितीयक कृषि, मूल्य संवर्धन और पोषण, तथा खाद्य सुरक्षा, ट्रेसिएबिलिटी, व्यापार और नीतियों पर भी विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। विशेषज्ञों ने यह भी रेखांकित किया कि अगली पीढ़ी की तकनीकों में कृषि को अधिक उत्पादक, सुरक्षित, पूर्वानुमानित, सटीक और लाभकारी बनाने की अपार क्षमता है।
विशेषज्ञों द्वारा गन्ना उत्पादन आधारित प्रणाली अपनाने पर जोर दिया गया जिसमें प्राकृतिक एवं जैविक खेती के अंतर्गत गन्ने के साथ हल्दी, मूंग, काली मिर्च और अजवाइन की अंतः फसल लेने को अत्यधिक लाभकारी बताया गया। मृदा स्वास्थ्य को समृद्ध करने और कार्बनिक कार्बन को पुनर्जीवित करने के लिए फसल प्रणाली में गन्ने का समावेश, उचित अवशेष प्रबंधन तथा जैव-उर्वरक आधारित समेकित पोषक तत्व प्रबंधन अपनाने की संस्तुति की गई, जिससे गन्ना उत्पादन की उत्पादकता एवं लाभप्रदता में वृद्धि हो सके। इसके साथ ही, कार्बन क्रेडिट का लाभ लेने के लिए प्रोटोकॉल विकसित करने तथा भारतीय परिस्थितियों के अनुरूप मॉनिटरिंग, रिपोर्टिंग एवं सत्यापन प्रणाली के विकास के लिए अनुसंधान कार्य प्रारंभ करने पर बल दिया गया। पुनर्योजी कृषि को प्रोत्साहित करने तथा प्रणाली की उत्पादकता बढ़ाने के लिए जलवायु सहनशील एवं स्थान विशिष्ट समेकित कृषि प्रणाली का विस्तार करने की बात भी कही गई। लवण प्रभावित मृदा के सुधार एवं प्रबंधन के लिए सूक्ष्मजीव आधारित तकनीकों को बढ़ावा देने का सुझाव दिया गया ताकि सतत् विकास लक्ष्यों की प्राप्ति और प्रतिकूल परिस्थितियों में फसल उत्पादकता बढ़ाई जा सके।
कृषि उत्पादकता के साथ-साथ पोषण और खाद्य प्रसंस्करण पर जोर देते हुए यह बताया गया कि बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए बेबी फूड मिक्स में बीटा कैरोटीनयुक्त निर्जलित गाजर पाउडर, फ्रीज-ड्राइड आम पाउडर और अमरूद का पाउडर मिलाया जाना चाहिए। विटामिन और आयरन की पूर्ति के लिए आयरन-समृद्ध आंवला कैंडी, पके व कच्चे आम से तैयार मैंगो बार तथा जामुन बार के उपयोग को प्रोत्साहित किया गया। बुंदेलखंड क्षेत्र के लोगों की पोषण व सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए करौंदा की टूटी-फूटी का उपयोग प्रसंस्कृत उत्पाद के रूप में बढ़ावा देने का सुझाव दिया गया, जिससे फसल तुड़ाई के बाद होने वाले नुकसान को कम किया जा सके। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश की परिस्थितियों में किनोवा उत्पादन की संभावनाओं के दृष्टिगत इसे बढ़ावा देने, पोषक तत्वों से भरपूर व जलवायु सहिष्णु जंगली धान तथा स्थानीय किस्मों (लैण्ड रेसेस) को संरक्षित करने, और जीन बैंक संग्रह में पुनरावृत्ति रोकने के लिए जीनोटाइपिंग को बायोइन्फोर्मेटिक्स विश्लेषण के साथ संयोजित करने की अहम संस्तुति भी दी गई।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सुभाष चौक पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग

सपा कार्यकर्ताओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन में किया प्रदर्शन देवरिया। शहर के सुभाष चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। वक्ताओं...

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.