TN

TotaRam News

What's Hot

DRDO LRLACM Missile Test: ओडिशा से स्वदेशी क्रूज मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण

Table of Content

ओडिशा से DRDO का सफल मिसाइल परीक्षण

Totaram.news. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 15 जून, 2026 को ओडिशा तट पर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से स्वदेशी लंबी दूरी की सतह पर हमला करने में सक्षम क्रूज मिसाइल (एलआरएलएसीएम) का सफल उड़ान परीक्षण किया। चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज द्वारा तैनात विभिन्न ट्रैकिंग और निगरानी प्रणालियों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, परीक्षण के दौरान सभी निर्धारित उद्देश्यों को पूर्ण रूप से सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

एलआरएलएसीएम शत प्रतिशत स्वदेशी रूप से विकसित क्रूज मिसाइल है, जिसकी सभी प्रमुख उप-प्रणालियां डीआरडीओ की विभिन्न प्रयोगशालाओं और भारतीय रक्षा उद्योग साझेदारों द्वारा विकसित की गई हैं। बेंगलुरु स्थित एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट इस परियोजना की नोडल प्रयोगशाला है। परीक्षण के दौरान डीआरडीओ के वरिष्ठ अधिकारी के साथ भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एलआरएलएसीएम के सफल उड़ान परीक्षण पर डीआरडीओ के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और सभी रक्षा उद्योग साझेदारों को बधाई दी। वहीं, रक्षा सचिव एवं रक्षा विभाग (आरएंडडी) के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने परीक्षण के दौरान सभी गतिविधियों की लगातार निगरानी की। उन्होंने इस मिशन की सफलता में योगदान देने वाली पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में तथा जागृति (न्याय जागरूकता जमीनी स्तर की सूचना एवं पारदर्शिता पहल) योजना-2025 के अंतर्गत विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस (WEAAD) के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित...

Delhi NCR Old Vehicle Replacement Scheme: Ashok Leyland और Switch Mobility बने पहले OEM पार्टनर

दिल्ली-एनसीआर वाहन प्रतिस्थापन योजना: अशोक लेलैंड के साथ पहला एमओयू, पुरानी बसों और ट्रकों के लिए नई पहल दिल्ली। भारत सरकार की दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में पुराने ट्रकों और बसों के प्रतिस्थापन की योजना के अंतर्गत पहला समझौता ज्ञापन (एमओयू) आज सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय तथा अशोक लेलैंड के बीच, अशोक लेलैंड की सहायक कंपनी...

Indian Railways Kavach System: अहमदाबाद डिवीजन में 598 किमी रेल मार्ग पर 140 करोड़ रुपये की परियोजना स्वीकृत

598 किलोमीटर रेल मार्ग पर लागू होगी कवच प्रणाली Totaram.news. रेलवे ने रेल सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, गुजरात के पश्चिमी रेलवे के अहमदाबाद डिवीजन के 48 ब्लॉक खंडों में फैले 598 किलोमीटर मार्ग पर कवच परियोजना के चौथे चरण को मंजूरी दी है। इस परियोजना को रेलवे...

FSDA Uttar Pradesh की आगरा में बड़ी कार्रवाई: अवैध दवा गोदाम सील, नकली दवाएं जब्त और FIR दर्ज

अवैध दवा स्टॉक जब्त, कोल्ड चेन उल्लंघन पर FIR दर्ज लखनऊ। प्रदेश वासियों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण औषधियां उपलब्ध कराने व अवैध दवा व्यापार पर रोक थाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग द्वारा विभिन्न जनपदों के औषधि 25 निरीक्षकों की विशेष टीमें गठित कर आयुक्‍त के नेतृत्‍व में जनपद-आगरा के...

लखनऊ में UPSDM-IBM MoU: 1.5 लाख युवाओं को मिलेगा AI और डिजिटल स्किल्स का मुफ्त प्रशिक्षण

‘Skill + AI Intelligence’ मॉडल पर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा मिशन लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं को केवल पारंपरिक कौशल तक सीमित न रखकर उन्हें भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करने की दिशा में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन (UPSDM) ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मिशन निदेशक पुलकित खरे के मार्गदर्शन में प्रदेश...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.