TN

TotaRam News

What's Hot

योगी सरकार का 12 जुलाई वृक्षारोपण अभियान: उत्तर प्रदेश रेशम विभाग लगाएगा 14 लाख पौधे

Table of Content

मंत्री राकेश सचान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से तैयारियों की समीक्षा

कानपुर देहात/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 12 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ में रेशम विभाग 14 लाख पौधरोपण कर हरित उत्तर प्रदेश की नींव को और मजबूत करेगा। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा, वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद सभा कक्ष पुखरावाँ कानपुर देहात से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 12 जुलाई को वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत रेशम विभाग की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि रेशम विभाग का वृक्षारोपण लक्ष्य 14 लाख पौधों का है, जबकि विभागीय फार्मों की नर्सरी में शहतूत के 33 लाख और अर्जुन के 3 लाख, कुल 36 लाख पौधे तैयार हैं। अभियान 56 जनपदों में चलाया जाएगा, जिसके लिए 190 ग्राम पंचायतों और 305 वृक्षारोपण स्थलों का चयन किया गया है। मंत्री राकेश सचान ने कहा कि योगी सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस महाभियान में रेशम विभाग की भूमिका अहम है, क्योंकि वन विभाग के साथ-साथ हमारा विभाग भी हरित आवरण बढ़ाने में लगातार योगदान दे रहा है।

बैठक में आजमगढ़ के किसान राकेश पांडेय ने बताया कि उन्होंने पहले से 10 बीघा में शहतूत लगा रखा है और इस बार चार बीघा जमीन पर 20,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि मैं विदेश से पढ़कर आया हूँ। पहले साल में ही 10 बीघा में शहतूत लगा चुके हैं, अब विभाग से 20,000 पौधे और मिल रहे हैं। इस पर मंत्री सचान ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि आप विदेश से लौटकर खेती कर रहे हैं, यह अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है। विभाग पूरी मदद करेगा। गांव के और लोगों को भी जोड़िए।

मंत्री राकेश सचान ने निर्देश दिए कि 190 चयनित ग्राम पंचायतों में किसानों को जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि शहतूत की कटिंग से पौधे तैयार कर अगले वर्ष के लिए अभी से नर्सरी में लगाए जाएं, ताकि उत्पादन बढ़े। “शहतूत का पेड़ मल्टीपर्पज है – फल भी देता है, जलौनी लकड़ी भी और रेशम पालन में तो इसकी भूमिका अहम है।

मंत्री सचान ने कहा कि 12 जुलाई को पूरे प्रदेश में पेड़ लगाने का महाभियान है। रेशम विभाग का जो लक्ष्य है, उसे हम पूरा करेंगे। किसान, FPO और विभागीय फार्मों पर समय से पौधे पहुंच जाएं, यह सुनिश्चित करें। जियो टैगिंग भी अनिवार्य रूप से की जाएगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाया है और रेशम विभाग इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.