TN

TotaRam News

What's Hot

काशी की देव दीपावली देखना था सपना, यूपीएसटीडीसी के ‘डिवाइन काशी’ पैकेज ने किया साकार

Table of Content

पुणे और गोवा के पर्यटकों ने यूपीएसटीडीसी के साथ देखी दिव्य काशी, देव दीपावली ने जीता दिल

लखनऊ/वाराणसी। सोशल मीडिया पर देव दीपावली की भव्यता देखकर काशी पहुंचने का सपना संजोने वाले पुणे के राहुल घुमटकर के लिए इस बार यह सपना हकीकत बन गया। लाखों दीयों से जगमगाते गंगा घाट, आसमान में आकर्षक आकृतियां बनाते ड्रोन, लेजर शो और आतिशबाजी का अद्भुत नजारा देखकर वह अभिभूत हो उठे। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) के तीन रात और चार दिन के ‘देव दीपावली डिवाइन काशी’ टूर पैकेज के जरिए उन्होंने न केवल देव दीपावली का भव्य आयोजन देखा, बल्कि काशी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को भी करीब से जाना।

22 से 24 नवंबर तक आयोजित इस विशेष यात्रा में पुणे और गोवा समेत विभिन्न स्थानों से आए कुल 14 पर्यटक शामिल हुए। राहुल घुमटकर ने बताया कि वह लंबे समय से सोशल मीडिया पर देव दीपावली के वीडियो देख रहे थे और इस बार इसे प्रत्यक्ष देखने की इच्छा लेकर काशी आए थे। यात्रा के दौरान श्री काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन के साथ यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल सारनाथ घूमने का अवसर मिला। हालांकि, उनके लिए सबसे खास अनुभव देव दीपावली का आयोजन रहा। लाखों दीयों से रोशन घाटों और भगवान शिव एवं भगवान विष्णु की आकृतियों को प्रदर्शित करते ड्रोन शो ने इस अनुभव को अविस्मरणीय बना दिया।

गोवा की सिद्धि लवानीस के लिए भी यह यात्रा खास रही। वह पहले वाराणसी आ चुकी थीं, लेकिन देव दीपावली का अनुभव पहली बार किया। एक महिला पर्यटक के रूप में दूसरे राज्य से यात्रा के दौरान उन्हें सुरक्षा और व्यवस्थाओं की चिंता थी, लेकिन आयोजन के दौरान सरकारी विभागों की ओर से किए गए प्रबंधन ने उन्हें प्रभावित किया। उन्होंने बताया कि काशी के मंदिरों के दर्शन, स्थानीय खानपान और टमाटर चाट का स्वाद लेने के साथ देव दीपावली का भव्य नजारा उनकी उम्मीदों से कहीं बढ़कर रहा। उनके मुताबिक, लेजर शो, ड्रोन शो और आतिशबाजी ने इस यात्रा को किसी सपने के सच होने जैसा बना दिया।

यूपीएसटीडीसी का यह विशेष टूर पैकेज पर्यटकों को देव दीपावली के आयोजन के साथ काशी की समृद्ध विरासत से जोड़ने की पहल है। इसमें धार्मिक स्थलों के दर्शन, ऐतिहासिक धरोहरों की सैर, स्थानीय खानपान और सांस्कृतिक अनुभवों को शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य पर्यटकों को केवल एक आयोजन का हिस्सा बनाना नहीं, बल्कि काशी को उसकी पूरी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान के साथ अनुभव करने का अवसर देना है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काशी की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिल रही है। पुणे और गोवा जैसे दूरस्थ राज्यों से पर्यटकों का काशी पहुंचकर देव दीपावली का अनुभव करना इस बात का प्रमाण है कि काशी की दिव्यता और सांस्कृतिक भव्यता देशभर के लोगों को आकर्षित कर रही है। यूपीएसटीडीसी के विशेष टूर पैकेज इसी सोच को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि पर्यटक देव दीपावली जैसे भव्य आयोजनों के साथ काशी के मंदिरों, ऐतिहासिक धरोहरों, स्थानीय खानपान और परंपराओं को भी करीब से जानें। इससे पर्यटकों का प्रवास बढ़ेगा और स्थानीय कारोबार एवं रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शब्दों के जाल में उलझता मानव जीवन: क्या शब्द ही अभिव्यक्ति का एकमात्र माध्यम हैं?

प्राकृतिक भाषा और मानवीय संवेदनाओं पर एक विचारोत्तेजक दृष्टिकोण कामेश मानव। लखनऊ। शब्द मानव जाति के अपने अंदर उठने वाले भावों को व्यक्त करने का एक माध्यम है। शब्दों के माध्यम से ही हम सभी एक दूसरे से बात-चीत कर पाते हैं और किसके विचार क्या हैं, सही रूप मे जान पाते हैं। यद्यपि संसार...

लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव-2026 का भव्य समापन

चार दिवसीय उत्सव में जनजातीय कला, लोकनृत्य, संगीत और हस्तशिल्प का दिखा अनूठा संगम लखनऊ। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव–2026 का आज यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर, लखनऊ में भव्य समापन हुआ। 23 से 26 नवंबर तक आयोजित इस उत्सव ने देश की समृद्ध जनजातीय...

टीजीटी भर्ती: स्नातक के बाद एकल विषय में दो वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अनंतिम आवेदन की अनुमति

दस्तावेजों के सत्यापन और हाईकोर्ट के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा आवेदन लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 07/2026 (प्रकाशित तिथि 23 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम/टी.जी.टी.) भर्ती के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश के...

KGMU में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के तरीके

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की भी दी गई जानकारी लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में महिलाओं एवं छात्राओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. के.के. सिंह के नेतृत्व में आयोजित...

7 दिन में नहीं बताई दवा की खरीद-बिक्री की कीमत तो लाइसेंस होगा निरस्त

हॉस्पिटल फार्मेसियों पर एफएसडीए की सख्ती लखनऊ। अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को दवाओं की खरीद में पारदर्शिता दिलाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान में प्रदेश के 64 जनपदों की 381 हॉस्पिटल फार्मेसियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में आयुक्त, एफएसडीए के 1...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.