TN

TotaRam News

What's Hot

6 राज्यों के 150 युवाओं से पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया संवाद, राष्ट्रीय एकता और युवा नेतृत्व का दिया संदेश

Table of Content

लखनऊ में वंदे मातरम् कैम्प, 150 युवाओं से संवाद में विकास, रोजगार और पर्यटन पर हुई चर्चा

लखनऊ। देश के 6 राज्यों से आए युवाओं ने उत्तर प्रदेश के विकास, रोजगार, नशे की समस्या और पर्यटन में युवा सहभागिता जैसे मुद्दों पर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह से खुलकर संवाद किया। गुरुवार को पर्यटन भवन, लखनऊ में माय भारत (MY Bharat) की ओर से आयोजित वंदे मातरम् कैम्प में छह राज्यों के 150 युवा प्रतिभागियों से बातचीत करते हुए मंत्री ने उन्हें राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने और नेशन फर्स्ट की भावना के साथ देश के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान युवाओं ने उत्तर प्रदेश में पर्यटन विकास की सराहना की और अपनी जिज्ञासाओं के अनुरूप मंत्री से सवाल भी पूछे।

युवाओं को व्यसन मुक्त बनाने के लिए सरकार के प्रयासों के साथ सामाजिक चेतना भी जरूरी : जयवीर सिंह

दिल्ली, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम और कर्नाटक से आए युवाओं ने संवाद के दौरान अपने राज्यों की चुनौतियों और विकास से जुड़े विषय उठाए। जालंधर की शादिया ने पंजाब में युवाओं के नशे की गिरफ्त में आने की समस्या पर सवाल किया और पूछा कि इस चुनौती से कैसे निपटा जा सकता है। जयवीर सिंह ने जवाब में कहा कि युवाओं को व्यसन मुक्त और चरित्रवान बनाने के लिए सरकार के प्रयासों के साथ सामाजिक चेतना भी जरूरी है। समाज को भी इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

पंजाब के हार्दिक ने पंजाब से बड़े पैमाने पर युवाओं के पलायन की समस्या पर सवाल उठाते हुए जानना चाहा कि उत्तर प्रदेश ने इस चुनौती से निपटने के लिए क्या कदम उठाए हैं। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे उन्हें अपने प्रदेश में ही रोजगार पाने और आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें।

छत्तीसगढ़ की नरेंद्र चंद्रा ने पर्यटन क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें पर्यटन से जोड़ने के उपायों पर सवाल किया। जवाब में पर्यटन मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश में युवा पर्यटन क्लब के माध्यम से युवाओं को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ने और पर्यटन के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए युवा पर्यटन क्लब से जुड़े युवाओं को 10 हजार रुपये का मानदेय भी दिया जा रहा है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश का ग्रोथ इंजन बन रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और वैश्विक मंच पर भी उत्तर प्रदेश की छवि मजबूत हुई है। प्रदेश में करीब 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए हैं, जो यूपी की बढ़ती आर्थिक क्षमता और निवेशकों के विश्वास को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए उनका पंजीकरण करा रही है और उन्हें ए, बी तथा सी श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में संग्रहालयों की संख्या में भी वृद्धि हुई है, जिससे कला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने और नेशन फर्स्ट की भावना के साथ देश के विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

6 राज्यों के 150 युवाओं को राम मंदिर दर्शन कराएगा पर्यटन विभाग

संवाद के दौरान युवाओं ने पर्यटन मंत्री से अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन कराने का आग्रह किया। इस पर जयवीर सिंह ने सहमति जताते हुए कहा कि पर्यटन विभाग की ओर से सभी युवाओं को राम मंदिर, अयोध्या की यात्रा कराई जाएगी। मंत्री के इस आश्वासन पर युवाओं ने उत्साह के साथ जय श्रीराम के नारे लगाए। संवाद का यह पल युवाओं के लिए खास रहा।

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत (MY Bharat) की ओर से देशभर में कुल 20 वंदे मातरम् कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में माय भारत लखनऊ की ओर से 25 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 तक जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केंद्र, रूमी दरवाजा चौक में शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसमें दिल्ली, पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम और कर्नाटक से 25-25 युवा, कुल 150 प्रतिभागी शामिल हैं। 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के ये युवा माय भारत से जुड़े स्वयंसेवक और युवा क्लब सदस्य हैं। शिविर का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, भावनात्मक एकीकरण, संविधान और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता, सांस्कृतिक एवं भौगोलिक विविधता में एकता और विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच खान-पान व सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है।

कैम्प के माध्यम से युवाओं को सामाजिक सहभागिता, सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका से परिचित कराने के साथ विकसित भारत @2047 के संकल्प में युवा नेतृत्व और सहभागिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशेष सचिव पर्यटन मृदुल चौधरी, राज्य निदेशक गोपेश पांडेय, पद्म श्री नसीम बानो समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शब्दों के जाल में उलझता मानव जीवन: क्या शब्द ही अभिव्यक्ति का एकमात्र माध्यम हैं?

प्राकृतिक भाषा और मानवीय संवेदनाओं पर एक विचारोत्तेजक दृष्टिकोण कामेश मानव। लखनऊ। शब्द मानव जाति के अपने अंदर उठने वाले भावों को व्यक्त करने का एक माध्यम है। शब्दों के माध्यम से ही हम सभी एक दूसरे से बात-चीत कर पाते हैं और किसके विचार क्या हैं, सही रूप मे जान पाते हैं। यद्यपि संसार...

लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव-2026 का भव्य समापन

चार दिवसीय उत्सव में जनजातीय कला, लोकनृत्य, संगीत और हस्तशिल्प का दिखा अनूठा संगम लखनऊ। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव–2026 का आज यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर, लखनऊ में भव्य समापन हुआ। 23 से 26 नवंबर तक आयोजित इस उत्सव ने देश की समृद्ध जनजातीय...

टीजीटी भर्ती: स्नातक के बाद एकल विषय में दो वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अनंतिम आवेदन की अनुमति

दस्तावेजों के सत्यापन और हाईकोर्ट के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा आवेदन लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 07/2026 (प्रकाशित तिथि 23 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम/टी.जी.टी.) भर्ती के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश के...

KGMU में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के तरीके

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की भी दी गई जानकारी लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में महिलाओं एवं छात्राओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. के.के. सिंह के नेतृत्व में आयोजित...

7 दिन में नहीं बताई दवा की खरीद-बिक्री की कीमत तो लाइसेंस होगा निरस्त

हॉस्पिटल फार्मेसियों पर एफएसडीए की सख्ती लखनऊ। अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को दवाओं की खरीद में पारदर्शिता दिलाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान में प्रदेश के 64 जनपदों की 381 हॉस्पिटल फार्मेसियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में आयुक्त, एफएसडीए के 1...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.