TN

TotaRam News

What's Hot

7 दिन में नहीं बताई दवा की खरीद-बिक्री की कीमत तो लाइसेंस होगा निरस्त

Table of Content

हॉस्पिटल फार्मेसियों पर एफएसडीए की सख्ती

लखनऊ। अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को दवाओं की खरीद में पारदर्शिता दिलाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान में प्रदेश के 64 जनपदों की 381 हॉस्पिटल फार्मेसियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में आयुक्त, एफएसडीए के 1 अक्टूबर 2026 के आदेश का अनुपालन नहीं मिला। जांच के दौरान फार्मेसियों की वेबसाइट का यूआरएल भी नहीं मिला, जबकि आदेश के तहत इसे काउंटर पर प्रमुखता से प्रदर्शित करना अनिवार्य है। इस पर औषधि निरीक्षकों ने संबंधित फार्मेसियों को सख्त निर्देश के साथ नोटिस जारी किया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित हॉस्पिटल फार्मेसियों को औषधि निरीक्षक को दवाओं की खरीद और बिक्री की कीमत की जानकारी उपलब्ध करानी होगी। ऐसा न करने पर संबंधित फार्मेसी का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

नोटिस में दिए गए निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिन फार्मेसियों ने 1 अक्टूबर के आदेश का पालन नहीं किया था, उन्हें औषधि निरीक्षकों ने मौके पर ही सख्त नोटिस थमाया। इसमें साफ कहा गया है कि निरीक्षण में पाया गया कि आदेश का पालन नहीं हुआ है। इसलिए फार्मेसी संचालकों को सात दिन के भीतर वे सभी दस्तावेज और जानकारियां उपलब्ध करानी होंगी, जो आयुक्त के आदेश में बताए गए प्रारूप में मांगी गई हैं। निर्देश में चेतावनी भी दी गई है कि अगर तय समय में जानकारी नहीं दी गई तो ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की धारा 22(1)(डी) के तहत संबंधित फार्मेसी में दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी जाएगी। यह रोक तब तक जारी रहेगी, जब तक आदेश का पूरा पालन नहीं हो जाता।

4 दिसंबर तक चलेगा अभियान

यह विशेष अभियान 4 दिसंबर 2026 तक चलेगा। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. रोशन जैकब ने सभी सहायक आयुक्त (औषधि) और औषधि निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जनपदों में संचालित सभी हॉस्पिटल फार्मेसियों का निरीक्षण करें। अभियान का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों में दवाओं की कीमतों को लेकर पारदर्शिता सुनिश्चित करना और मरीजों को यह जानकारी उपलब्ध कराना है कि फार्मेसी दवाएं किस कीमत पर खरीद रही है और मरीजों को किस कीमत पर बेच रही है।

कीमत या मुनाफे पर नियंत्रण नहीं, जानकारी सार्वजनिक कराना है उद्देश्य

विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस पहल का मकसद दवाओं की कीमत तय करना या अस्पताल फार्मेसियों के मार्जिन पर कोई सीमा लगाना नहीं है। व्यवस्था पूरी तरह सेल्फ-डिस्क्लोजर यानी स्व-प्रकटीकरण पर आधारित है, ताकि मरीज और उनके परिजन दवाओं के वास्तविक खरीद मूल्य और बिक्री मूल्य को समझकर सोच-समझकर निर्णय ले सकें। विभाग का फोकस विशेष रूप से उन अस्पताल फार्मेसियों पर है, जहां भर्ती मरीजों के पास दवाएं खरीदने का व्यावहारिक विकल्प सीमित या उपलब्ध नहीं होता।

1 अक्टूबर के आदेश में तय की गई थी पारदर्शिता की व्यवस्था

आयुक्त, एफएसडीए की ओर से 1 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर-2013 का उल्लेख करते हुए कहा गया था कि प्रत्येक रिटेलर और डीलर को निर्माता या आयातक की ओर से उपलब्ध कराई गई मूल्य सूची अपने कारोबार स्थल पर ऐसी प्रमुख जगह पर प्रदर्शित करनी होगी, जहां कोई भी इच्छुक व्यक्ति उसे आसानी से देख सके।

इसके तहत सभी फार्मेसियों को अपनी सार्वजनिक वेबसाइट तैयार करनी थी, जिस पर फार्मेसी का नाम, लाइसेंस संख्या, लाइसेंसधारक का नाम और परिसर का पता प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया। साथ ही नियुक्त फार्मासिस्ट का नाम, रजिस्ट्रेशन संख्या, फोटो और साप्ताहिक स्टॉक का विवरण भी सार्वजनिक करना होगा। वेबसाइट को नियमित रूप से अपडेट करना और उसका यूआरएल काउंटर पर प्रमुखता से प्रदर्शित करना भी अनिवार्य किया गया है। ग्राहकों की सुविधा के लिए वेबसाइट का लिंक ऐप अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से उपलब्ध कराने के निर्देश भी हैं। निरीक्षण के दौरान यही यूआरएल फार्मेसियों में नहीं मिला।

दवाओं के प्राइस टू रिटेलर (पीटीआर) और प्राइस टू कंज्यूमर (पीटीसी) सार्वजनिक करने का विशेष प्रावधान अस्पताल परिसर में संचालित, या अस्पताल के इन-पेशेंट मरीजों के लिए संचालित उन फार्मेसियों पर लागू है, जहां मरीजों के पास दवाएं और मेडिकल डिवाइस खरीदने का व्यावहारिक विकल्प उपलब्ध नहीं होता।

खरीद मूल्य और एमआरपी में असामान्य अंतर पर विभाग की नजर

एफएसडीए की पूर्व की प्रवर्तन कार्रवाइयों में सामने आया था कि कुछ दवाएं निर्माता, मार्केटर और स्टॉकिस्ट की ओर से अस्पताल फार्मेसियों को एमआरपी से काफी कम कीमत पर दी जा रही हैं, लेकिन इस छूट का लाभ मरीजों तक पहुंचने की स्थिति स्पष्ट नहीं थी। कुछ मामलों में दवाओं की एमआरपी खरीद मूल्य से कई गुना अधिक पाई गई। अलग-अलग खरीदारों के लिए एक ही दवा की एमआरपी और मूल्य विवरण में असामान्य अंतर होने पर दवा की गुणवत्ता और प्रामाणिकता पर भी सवाल उठते हैं, इसलिए संदिग्ध या नकली दवाओं की आशंका की जांच भी जरूरी हो जाती है। विभाग का मानना है कि मूल्य संबंधी जानकारी सार्वजनिक होने से ऐसी विसंगतियों की पहचान में मदद मिलेगी और मरीजों के आर्थिक हितों के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं प्रामाणिक दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित होगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शब्दों के जाल में उलझता मानव जीवन: क्या शब्द ही अभिव्यक्ति का एकमात्र माध्यम हैं?

प्राकृतिक भाषा और मानवीय संवेदनाओं पर एक विचारोत्तेजक दृष्टिकोण कामेश मानव। लखनऊ। शब्द मानव जाति के अपने अंदर उठने वाले भावों को व्यक्त करने का एक माध्यम है। शब्दों के माध्यम से ही हम सभी एक दूसरे से बात-चीत कर पाते हैं और किसके विचार क्या हैं, सही रूप मे जान पाते हैं। यद्यपि संसार...

लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव-2026 का भव्य समापन

चार दिवसीय उत्सव में जनजातीय कला, लोकनृत्य, संगीत और हस्तशिल्प का दिखा अनूठा संगम लखनऊ। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव–2026 का आज यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर, लखनऊ में भव्य समापन हुआ। 23 से 26 नवंबर तक आयोजित इस उत्सव ने देश की समृद्ध जनजातीय...

टीजीटी भर्ती: स्नातक के बाद एकल विषय में दो वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अनंतिम आवेदन की अनुमति

दस्तावेजों के सत्यापन और हाईकोर्ट के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा आवेदन लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 07/2026 (प्रकाशित तिथि 23 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम/टी.जी.टी.) भर्ती के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश के...

KGMU में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के तरीके

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की भी दी गई जानकारी लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में महिलाओं एवं छात्राओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. के.के. सिंह के नेतृत्व में आयोजित...

7 दिन में नहीं बताई दवा की खरीद-बिक्री की कीमत तो लाइसेंस होगा निरस्त

हॉस्पिटल फार्मेसियों पर एफएसडीए की सख्ती लखनऊ। अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को दवाओं की खरीद में पारदर्शिता दिलाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान में प्रदेश के 64 जनपदों की 381 हॉस्पिटल फार्मेसियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में आयुक्त, एफएसडीए के 1...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.