TN

TotaRam News

What's Hot

देवरिया के भाटपाररानी में कल्याणकारी शिविर आयोजित, 40 लाभार्थियों को मिले स्वीकृति प्रमाण पत्र

Table of Content

शादी अनुदान योजना के 10 और छात्रवृत्ति योजना के 30 लाभार्थियों को मिला लाभ

देवरिया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कल्याण सेक्टर के अंतर्गत जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण, जिला समाज कल्याण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण, जिला प्रोबेशन एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संयुक्त रूप से तहसील भाटपाररानी सभागार में ‘सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान’ की भावना के साथ कल्याणकारी शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार तथा पात्र लाभार्थियों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित करना रहा। कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री आनंद पीयूष उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि की उपस्थिति में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के तहत 10 लाभार्थियों को तथा छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 30 छात्र-छात्राओं को स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए। शिविर में पहुंचे दिव्यांगजन विभाग के पांच लाभार्थियों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया।

इस अवसर पर आनंद पीयूष उपाध्याय ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार गरीब, पिछड़े, जरूरतमंद एवं बेसहारा लोगों के साथ पूरी प्रतिबद्धता से खड़ी है। उन्होंने पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अपने स्तर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों से योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। अंत में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लाभार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिविर का समापन किया।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शब्दों के जाल में उलझता मानव जीवन: क्या शब्द ही अभिव्यक्ति का एकमात्र माध्यम हैं?

प्राकृतिक भाषा और मानवीय संवेदनाओं पर एक विचारोत्तेजक दृष्टिकोण कामेश मानव। लखनऊ। शब्द मानव जाति के अपने अंदर उठने वाले भावों को व्यक्त करने का एक माध्यम है। शब्दों के माध्यम से ही हम सभी एक दूसरे से बात-चीत कर पाते हैं और किसके विचार क्या हैं, सही रूप मे जान पाते हैं। यद्यपि संसार...

लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव-2026 का भव्य समापन

चार दिवसीय उत्सव में जनजातीय कला, लोकनृत्य, संगीत और हस्तशिल्प का दिखा अनूठा संगम लखनऊ। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय जनजाति भागीदारी उत्सव–2026 का आज यूपी दर्शन पार्क, गोमती नगर, लखनऊ में भव्य समापन हुआ। 23 से 26 नवंबर तक आयोजित इस उत्सव ने देश की समृद्ध जनजातीय...

टीजीटी भर्ती: स्नातक के बाद एकल विषय में दो वर्षीय डिग्री पाठ्यक्रम उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को अनंतिम आवेदन की अनुमति

दस्तावेजों के सत्यापन और हाईकोर्ट के अंतिम फैसले के अधीन रहेगा आवेदन लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि आयोग के विज्ञापन संख्या 07/2026 (प्रकाशित तिथि 23 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत सहायक अध्यापक (स्नातक वेतनक्रम/टी.जी.टी.) भर्ती के संबंध में माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के आदेश के...

KGMU में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के तरीके

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की भी दी गई जानकारी लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में महिलाओं एवं छात्राओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता प्रो. के.के. सिंह के नेतृत्व में आयोजित...

7 दिन में नहीं बताई दवा की खरीद-बिक्री की कीमत तो लाइसेंस होगा निरस्त

हॉस्पिटल फार्मेसियों पर एफएसडीए की सख्ती लखनऊ। अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों को दवाओं की खरीद में पारदर्शिता दिलाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान में प्रदेश के 64 जनपदों की 381 हॉस्पिटल फार्मेसियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में आयुक्त, एफएसडीए के 1...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.