TN

TotaRam News

What's Hot

सुभाष चौक पर सपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग

Table of Content

सपा कार्यकर्ताओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन में किया प्रदर्शन

देवरिया। शहर के सुभाष चौक पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार को शिक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय करनी चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि हम सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल का समर्थन करते हैं और यह मांग करते हैं देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा की लाखों छात्र, नौजवान,परीक्षार्थी इलाहाबाद और दिल्ली, कोटा कई जगह शैक्षणिक संस्थानों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और जब प्रतियोगी परीक्षा कराई जाती है तो पेपर लीक हो जाता है परीक्षा रद्द हो जाती है छात्रों की जितनी मेहनत है उस पर पानी फिर जाता है।

राजेश यादव ने कहा कि देश की भ्रष्ट्र शिक्षा व्यवस्था का जिम्मेदार इस देश के प्रधानमंत्री मोदी हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी बरहज विधानसभा के वरिष्ठ नेता विजय रावत ने कहा कि तमाम शिक्षाविद ,पर्यावरणविद् लोग देश के महान हस्तियां सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल को खत्म करने का अपील कर रहे हैं लेकिन सोनम वांगचुक अपनी मांग पर अड़े हुए हैं हुए हैं कि देश के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा होना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बरहज विधानसभा के वरिष्ठ नेता विजय रावत , समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव , बैतालपुर नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष आनंद यादव , जिला सचिव रामप्रीत यादव ,जिला सचिव संगम यादव ,हरिओम यादव लाला , नित्यानंद त्रिपाठी, एहतेशाम खान विराट , अमरनाथ यादव एवं तमाम कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.