TN

TotaRam News

What's Hot

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

Table of Content

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच

मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की।

समाज कल्याण विभाग के निदेशक संजीव सिंह ने जानकारी दी कि प्रदेश की प्रतिभावान बालिकाओं को प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं जैसे JEE और NEET की निःशुल्क तैयारी हेतु मिर्जापुर के सर्वाेदय विद्यालय मड़िहान को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया गया है। यह पहल एक्स नवोदयन फाउंडेशन, वाराणसी एवं टाटा एआईजी के सहयोग से संचालित की जा रही है।

असीम अरुण, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण विभाग ने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, मिर्जापुर की छात्राओं की सफलता उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विभाग की गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क आवासीय कोचिंग व्यवस्था का उत्कृष्ट परिणाम है। विभाग का उद्देश्य केवल शिक्षा उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को उनकी मंजिल तक पहुंचाना है। मुझे विश्वास है कि ये बेटियां भविष्य में समाज और राष्ट्र का गौरव बढ़ाएंगी। सभी सफल छात्राओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

इन छात्राओं ने बढ़ाया मान

कुल 34 छात्राओं को NEET की निःशुल्क आवासीय कोचिंग प्रदान की गई। इनमें से 31 छात्राओं ने NEET परीक्षा में भाग लिया, जिनमें 18 छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है। इनमें पूजा रंजन, श्वेता पाल, खुशबू , लक्ष्मी रावत, मालती, अंकिता, अनीता, मनीषा, प्रेमलता, अंकिता कुमारी, कोमल, सपना, अंशिका, प्रियंका, फूल कुमारी, अनुराधा, खुशी और आंचल ने सफलता अर्जित की है।

सर्वाेदय विद्यालय बन रहे प्रतिभाओं के सपनों का आधार

गौरतलब है कि समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश भर में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं के लिए कक्षा 6 से 12 तक आवासीय सुविधा से युक्त 103 सर्वाेदय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ-साथ JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग की सुविधा भी प्रदान की जा रही है, जिससे वंचित वर्ग के प्रतिभावान विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का सशक्त अवसर मिल रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

Uttar Pradesh Divyangjan Scheme: 17 सितंबर 2026 को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण से लाभान्वित होंगे दिव्यांगजन

प्रदेश के सभी 75 ज़िलों में भव्य आयोजन होंगे – राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप लखनऊ। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप ने आज अपनेे सरकारी कार्यालय में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि उ0प्र0 सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा...

INS Sudarshini: Lokayan 26 अभियान के तहत भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत Barcelona पहुंचा

Lokayan 26 के तहत भारतीय नौसेना का वैश्विक समुद्री अभियान डेस्क। भारतीय नौसेना का नौवहन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, वैश्विक समुद्री अभियान लोकायन 26 के तहत 01 सितंबर 2026 को स्पेन के दूसरे सबसे बड़े शहर और उत्तरपूर्वी तट पर स्थित बार्सिलोना पहुंचा। बार्सिलोना में ठहराव के दौरान, यह पोत स्पेन की नौसेना और अन्य...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.