TN

TotaRam News

What's Hot

देवरिया में गैस सिलेंडर महँगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Table of Content

संजय मिश्र
देवरिया: सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस के दामों में ₹60 प्रति सिलेंडर की वृद्धि के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने शहर के सुभाष चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर, बैनर और तख्तियों के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई से आम जनता त्रस्त है। रसोई गैस के दाम में यह बढ़ोतरी आम लोगों की कमर तोड़ने जैसी है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस से ठीक एक दिन पहले गैस के दाम बढ़ाना महिलाओं के साथ अन्याय है। इसके अलावा, भाजपा सरकार में विभागों में अधिकारी बेलगाम हैं और भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकार किसानों की लगातार उपेक्षा कर रही है, महंगाई बढ़ने से खेती की लागत बढ़ गई है और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) नहीं मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार में छात्र, नौजवान, किसान, महिलाएं, मजदूर और व्यापारी सभी वर्ग परेशान हैं।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष रणवीर यादव, सलोवा जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव, छात्र सभा जिलाध्यक्ष मनोज यादव, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष खुर्शीद आलम अंसारी, अवनीश यादव, अभय शंकर, बलवंत पहलवान, रामविश्वास, हरिकेवल, गुड्डू, हरिकेश, अनीश कुशवाहा, विजय यादव, इमरान, गिरीश जायसवाल, सूरज यादव, देवेश, मनीष सैथवार, आकाश, काका चौधरी, अशोक चौहान, सुनील यादव, अजीत सिंटू, विशाल, राधेश्याम सहित कई अन्य सपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वित्तीय प्रणाली और आम लोगों के दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है डिजिटल बैंकिंगः नन्दी

बैंकिंग उत्कृष्टता और डिजिटल नवाचार को मिला सम्मान लखनऊ। होटल ताज लखनऊ में इंडियन इन्वेस्टर्स फेडरेशन ( आईआईएफ ) द्वारा आयोजित 11वें डिजिटल बैंकिंग लीडरशिप सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस दौरान मंत्री नन्दी ने बैंकिंग और...

योगी सरकार की पहल से यूपी के एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की कवायद तेज

‘इंडो-जर्मन गेटवे प्रोग्राम’ से एमएसएमई और स्टार्टअप्स को मिलेगा वैश्विक विस्तार का अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा एमएसएमई को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की गई है। विधानसभा सचिवालय स्थित कार्यालय कक्ष में एमएसएमई मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी से जर्मनी से आए प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट...

UP के MSME को मिलेगा वैश्विक बाजार, योगी सरकार की पहल, इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ

यूपी सरकार और जर्मन इंडियन बिजनेस अलायंस (GIBA) के बीच MoU लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में बुधवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय, पिकअप भवन, लखनऊ में इंडो-जर्मन गेटवे कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर...

UP RERA Real Estate Agent Training: 48वां प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पेशेवर कार्यप्रणाली पर जोर लखनऊ/गौतमबुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण ने रियल एस्टेट क्षेत्र में बेहतर कार्यप्रणाली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 48वां रियल एस्टेट एजेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। चार दिवसीय यह प्रशिक्षण बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनआईईटी परिसर में शुरू हुआ। इसका आयोजन छत्रपति शाहू जी...

Surgeon Vice Admiral Dilip Raghavan ने संभाला DG Medical Services (Armed Forces) का पदभार

नौसेना चिकित्सा सेवा में रहा है लंबा अनुभव डेस्क। सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को महानिदेशक चिकित्सालय सेवा (सशस्त्र बल) का पदभार ग्रहण किया। चेन्नई और मुंबई में जन्मे एवं शिक्षित सर्जन वाइस एडमिरल दिलीप राघवन ने वर्ष 1985 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (एएफएमसी), पुणे में दाखिला लिया और...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.