/ Jul 07, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सीएम योगी और मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया नमन

Table of Content

कपिल देव अग्रवाल ने उनके राष्ट्रवादी विचारों को किया नमन

लखनऊ। भारत माता के अमर सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, महान शिक्षाविद एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के पावन अवसर पर सोमवार को लखनऊ स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

इस अवसर पर प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श, विचार एवं ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ का उनका उद्घोष आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के हृदय में गूंजता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार डॉ. मुखर्जी के विचारों को आत्मसात कर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

देवरिया में सड़क की बदहाल स्थिति: बरहज-सोनूघाट मार्ग पर गड्ढों से यातायात प्रभावित, जनता परेशान

संजय मिश्र। सड़क की बदहाल स्थिति बनी बड़ी समस्या देवरिया। देवरिया जनपद में देवरिया-बरहज (सोनूघाट) मार्ग की हालत लगातार खराब होती जा रही है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन बेहद कठिन हो गया है। धूल और बारिश के समय जलभराव की वजह से यह मार्ग और भी खतरनाक हो जाता...

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने हिसार–रोहतक अस्पतालों में नवजात की मौत पर लिया संज्ञान, 24 घंटे वेंटिलेटर न मिलने का मामला

NHRC ने हरियाणा सरकार से मांगी रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है, जिसके अनुसार हरियाणा के हिसार और रोहतक के अस्पतालों में लगभग 24 घंटे तक वेंटिलेटर सपोर्ट न मिलने के कारण एक नवजात शिशु की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, नवजात के पिता ने...

उच्च-रिज़ॉल्यूशन रेडियो अध्ययन में निकटवर्ती आकाशगंगाओं में छिपे सुपरमैसिव ब्लैक होल का बड़ा खुलासा

उच्च-रिज़ॉल्यूशन रेडियो अध्ययन में बड़ा वैज्ञानिक खुलासा डेस्क। निकटवर्ती आकाशगंगाओं के उच्च-रिज़ॉल्यूशन रेडियो अध्ययनों ने स्थानीय ब्रह्मांड में कमजोर रूप से सक्रिय ब्लैक होल की एक छिपी हुई आबादी का खुलासा किया है, जिसका पता लगाना अब तक मुश्किल था। इन छिपे हुए राक्षसों का शिकार करना आवश्यक है क्योंकि वे जेट और बहिर्वाह के...

उत्तर प्रदेश में CU Scholar Summit 2026 फेज 2 शुरू: योगी सरकार के तहत 750+ मेधावी छात्र सम्मानित, AI और उच्च शिक्षा पर फोकस

50 करोड़ की स्कॉलरशिप से 3,000 प्रतिभाओं को मिला करियर का मंच उन्नाव/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में वैश्विक मानक स्थापित कर रहा है। इसी कड़ी में देश की पहली एआई ऑगमेंटेड मल्टीडिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी उत्तर प्रदेश में दो दिवसीय ‘सीयू स्कॉलर समिट...

उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर जलालाबाद का नाम बदलकर ‘परशुरामपुरी’, भगवान परशुराम जन्मस्थली को नई पहचान

जनभावनाओं के अनुरूप परशुरामपुरी नामकरण से सांस्कृतिक विरासत को मिला सम्मान लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने जनपद शाहजहांपुर की नगर पालिका परिषद जलालाबाद क्षेत्रान्तर्गत कस्बा/नगर जलालाबाद का नाम परिवर्तित कर “परशुरामपुरी” किए जाने संबंधी मंत्रीपरिषद के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश की सांस्कृतिक, धार्मिक एवं ऐतिहासिक विरासत के सम्मान...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.