TN

TotaRam News

What's Hot

जौनपुर में AK Sharma की जन चौपाल: पात्र परिवारों को आवास, आयुष्मान और राशन कार्ड का लाभ दिलाने के निर्देश

Table of Content

अधिकारियों को 100% लाभार्थी कवरेज के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास, ऊर्जा एवं जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा के निर्देशों के क्रम में विकास खंड रामपुर की ग्राम पंचायत पट्टीकीरत राय एवं अटल आवासीय परिसर (वनवासी बस्ती) में कल देर रात्रि जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री वर्चुअल माध्यम से जुड़े और ग्रामीणों तथा अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन पात्र परिवारों के पास आवास नहीं है, उन्हें आवास योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। साथ ही पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गांवों को पेयजल, सड़क, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं से पूर्ण रूप से आच्छादित किया जाए।
उन्होंने कहा कि वनवासी परिवारों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण वह स्वयं उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन भविष्य में गांव का भ्रमण एवं निरीक्षण करेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उनके आगमन से पूर्व सभी लंबित एवं अवशेष कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल भी लगाए।इस दौरान पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को ई-रिक्शा वितरित किए गए। साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), श्रम कार्ड, अंत्योदय राशन कार्ड, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा पीएम सूर्यघर योजना सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।

ग्राम पंचायत पट्टीकीरत राय की प्रमुख उपलब्धियां

ग्राम पंचायत पट्टीकीरत राय की कुल जनसंख्या 3078 है, जिसमें 1498 पुरुष एवं 1580 महिलाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 149 तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 45 आवास स्वीकृत एवं निर्मित किए गए हैं। गांव में 120 शौचालयों का निर्माण कराया गया है।

पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 227 वृद्धावस्था पेंशन, 62 निराश्रित महिला पेंशन तथा 28 दिव्यांग पेंशन लाभार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। मनरेगा के तहत 206 जॉब कार्ड धारक, 987 आयुष्मान कार्ड धारक, 89 अंत्योदय कार्ड तथा 520 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक परिवार लाभान्वित हैं। पेयजल सुविधा हेतु 78 इंडिया मार्क हैंडपंप संचालित हैं तथा 19 स्वयं सहायता समूह सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

अटल आवासीय परिसर (वनवासी बस्ती) में योजनाओं की पहुंच

अटल आवासीय परिसर (वनवासी बस्ती) में 69 लोगों की आबादी निवास करती है। यहां मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 19 आवास निर्मित किए गए हैं। बस्ती में 9 शौचालय, 3 पेंशन लाभार्थी, 23 जॉब कार्ड धारक तथा 15 आयुष्मान कार्ड धारक परिवार लाभान्वित हैं। इसके अतिरिक्त 11 अंत्योदय एवं 7 पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक परिवारों को खाद्यान्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है। पेयजल सुविधा के लिए 4 इंडिया मार्क हैंडपंप संचालित हैं तथा एक स्वयं सहायता समूह कार्यरत है।

जिलाधिकारी ने प्रभारी मंत्री को आश्वस्त किया कि जो पात्र व्यक्ति अभी तक योजनाओं से लाभान्वित नहीं हो सके हैं, उन्हें शीघ्र ही योजनाओं से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग पात्रता के आधार पर शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण सुनिश्चित करेंगे।कार्यक्रम के दौरान विकास खंड रामपुर को आईएसओ प्रमाणीकरण प्राप्त होने पर बधाई देते हुए प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया। रात्रि जन चौपाल में जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.