TN

TotaRam News

What's Hot

महिला सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: ए के शर्मा

Table of Content

जौनपुर /लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने अपने प्रभार जनपद जौनपुर भ्रमण के दौरान नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं महिला जनआक्रोश मार्च में सहभागिता की। इस क्रम में उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे अभियान के माध्यम से समाज में नई जागरूकता पैदा की है। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि महिला आरक्षण बिल को पारित कराने का गंभीर प्रयास किया गया, लेकिन राजनीतिक असहयोग के कारण यह संभव नहीं हो सका। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह बिल अवश्य पारित होगा और महिलाओं की भागीदारी संसद में सुनिश्चित की जाएगी।इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी एवं बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
इसके उपरांत मंत्री महिला जनआक्रोश मार्च में शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इसमें सहभागिता कर अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष के असहयोगात्मक रवैये के कारण जनसामान्य में व्यापक रोष व्याप्त है। उन्होंने इस विषय पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को “लखपति दीदी” और “करोड़पति दीदी” जैसे लक्ष्य देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, जो देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। रैली के पूर्व मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता कर विपक्ष के असहयोग की निंदा की।
इस दौरान राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी, विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष जौनपुर मनोरमा मौर्य, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, अंजू पाठक, विमला श्रीवास्तव, निशि सोनकर, स्वर्णिम जायसवाल सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित रही।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.