TN

TotaRam News

What's Hot

एक पेड़ मां के नाम अभियान: लखनऊ में सुरेश कुमार खन्ना ने किया पौधारोपण, पौधों के संरक्षण का किया आह्वान

Table of Content

लखनऊ के आजाद पार्क में सुरेश कुमार खन्ना और महापौर सुषमा खर्कवाल ने किया पौधारोपण

लखनऊ। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को राजीव गांधी प्रथम वार्ड के विनीत खण्ड-6 स्थित आजाद पार्क में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण तथा हरित उत्तर प्रदेश का संदेश दिया।

100 से अधिक पौधों का हुआ पौधारोपण

कार्यक्रम के अंतर्गत पार्क परिसर में आंवला, बॉटल ब्रश, गुड़हल, चांदनी एवं गुलचीन सहित विभिन्न प्रजातियों के 100 से अधिक पौधे रोपे गए। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, महापौर सुषमा खर्कवाल, स्थानीय पार्षद संजय सिंह राठौर एवं नगर आयुक्त गौरव कुमार ने नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में 12 जुलाई को आयोजित ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 35 करोड़ 27 लाख से अधिक पौधों का रोपण जनसहभागिता की अद्भुत मिसाल है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से लखनऊ नगर निगम इस अभियान को निरंतर गति दे रहा है। इसी क्रम में आजाद पार्क में पौधारोपण किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व की भांति नगर निगम प्रत्येक मंगलवार को शहर के किसी एक पार्क में विशेष पौधारोपण अभियान संचालित करेगा, जिससे शहर में हरित क्षेत्र का विस्तार होगा और अधिकाधिक नागरिक इस अभियान से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब प्रत्येक नागरिक पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प ले।

जनभागीदारी से बनेगा हरित लखनऊ

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। नगर निगम शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा जनसहभागिता के माध्यम से इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार, स्थानीय पार्षद संजय सिंह राठौर, जोनल अधिकारी जोन-4 शिल्पा कुमारी, अधिशासी अभियंता अतुल मिश्रा, जोनल सेनेटरी ऑफिसर पंकज शुक्ला, उद्यान अधीक्षक शशिकांत शशि, गंगाराम गौतम, विनीत खण्ड-6 रेजीडेंट वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष वी.पी. श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष अर्चना शुक्ला, उपाध्यक्ष कर्नल एन.पी. सिंह सहित नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिहार के लछवार दुर्गा मंदिर में लगता है भूतों का मेला, जानिए क्या है मान्यता

आस्था और अंधविश्वास के बीच चर्चा का विषय है यहां की अनोखी परंपरा संजय मिश्र। गोपालगंज। आइए,आपको लेकर चलते उतर प्रदेश के देवरिया जिले से सटे बिहार के गोपालगंज जिले के एक ऐसे मंदिर में जहां नवरात्रि के समय में भूत-प्रेतों का मेला लगता है। बिहार के गोपालगंज जिले में स्थित लछवार दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं...

लोकतंत्र की सफलता के लिए संविधान और उसकी संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना आवश्यक है

लोकतंत्र भारत के लोगों की जीवनशैली है हृदयनारायण दीक्षित। लोकतंत्र असाधारण अनुशासन से ही सफल होता है। भारत के संविधान निर्माताओं ने लोकतंत्र को संविधान व्यवस्था का मूल तत्व माना था। संविधान निर्माताओं ने इसीलिए संविधान मे अनेक संस्थाओं की व्यवस्था की। शासन के तीन मुख्य अंग बताए गए। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका हमारी लोकतांत्रिक...

कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 घायल

तेज बारिश के बाद पंडाल में बढ़ी भीड़, मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश संजय मिश्र। कोलकाता। उत्तरी कोलकाता के चोरबागान इलाके में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में अचानक मची भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सहित अन्य...

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.