TN

TotaRam News

What's Hot

UP Technical Education: आशीष पटेल ने इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्लेसमेंट, AI और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के दिए निर्देश

Table of Content

प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने की समीक्षा, शिक्षकों की गुणवत्ता, प्लेसमेंट, छात्रावास व आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को आधुनिक, रोजगारपरक और उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने के लिए योगी सरकार लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने मंगलवार को सचिवालय के नवीन भवन के प्रथम तल स्थित तिलक हॉल में प्राविधिक शिक्षा विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक की।

बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, तकनीकी विश्वविद्यालयों एवं इंजीनियरिंग तथा पॉलिटेक्निक संस्थानों की शैक्षणिक गुणवत्ता, निर्माण कार्यों, भर्ती, प्लेसमेंट तथा वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई।

इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों के लिए नए निर्देश

मंत्री आशीष पटेल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाओं, छात्रावासों, ऑडिटोरियम और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विकास प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने कहा कि जहां छात्रावास एवं ऑडिटोरियम की कमी है, वहां शीघ्र कार्ययोजना तैयार कर निर्माण कराया जाए।

मंत्री पटेल ने कहा कि तकनीकी संस्थानों की वास्तविक पहचान विद्यार्थियों के बेहतर प्लेसमेंट से होती है। इसलिए प्रत्येक संस्थान अपने प्लेसमेंट रिकॉर्ड में उल्लेखनीय सुधार लाए तथा उद्योगों के साथ समन्वय बढ़ाकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पोर्टल को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा बड़े स्तर पर रोजगार मेलों के आयोजन के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा में तेजी से बदलती तकनीकों के अनुरूप शिक्षकों का नियमित प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, मेकाट्रॉनिक्स और अन्य उभरती तकनीकों में फैकल्टी को प्रशिक्षित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकी ज्ञान उपलब्ध हो सके।

भर्ती और विकास कार्ययोजना पर जोर

बैठक में विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों में लंबित भर्ती प्रक्रियाओं की समीक्षा करते हुए मंत्री ने निर्देश दिए कि सभी चयन प्रक्रियाएं पूरी पारदर्शिता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की मंशा है कि नियुक्तियों और स्थानांतरण सहित प्रत्येक प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह हो।

वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए मंत्री ने उपलब्ध बजट का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संस्थान 10 वर्षीय विकास कार्ययोजना तैयार करें, जिससे प्रदेश की तकनीकी शिक्षा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल सके।

बैठक में प्रमुख सचिव, विभागीय वरिष्ठ अधिकारी, तकनीकी विश्वविद्यालयों के कुलपति, निदेशक, इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों के अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Mirzapur NEET Result: सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की 18 छात्राएं NEET में सफल, बढ़ाया संस्थान का मान

वंचित वर्ग की प्रतिभाओं को मिल रहा उत्कृष्ट मंच मिर्जापुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय बालिका विद्यालय, मड़िहान, मिर्जापुर की छात्राओं ने NEET परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की 18 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की। समाज कल्याण...

अमृत भारत स्टेशन योजना: ऐशबाग जंक्शन का हुआ कायाकल्प, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

ऐशबाग जंक्शन के नए स्वरूप का शुभारंभ, उद्घाटन कार्यक्रम में अपर्णा यादव रहीं मौजूद लखनऊ। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ऐशबाग जंक्शन सहित देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के उद्घाटन अवसर पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सहभागिता की। इस अवसर पर अपर्णा यादव...

LDA Lucknow Property Scheme: भूखण्ड/भवन की पंजीकरण धनराशि पर मिलेगा बैंक लोन

सम्पत्ति आवंटित होने पर शेष धनराशि के लिए भी आसानी से मिलेगा लोन, पेपर वर्क से मिलेगा छुटकारा लखनऊ। अगर आप लखनऊ विकास प्राधिकरण के भूखण्ड/भवन खरीदना चाहते हैं, तो अब आपको पंजीकरण धनराशि के लिए भी बैंक लोन की सुविधा मिलेेगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...

UP Government Deregulation 2.0: ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए नियम आसान करने पर बड़ा जोर

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाने पर जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में व्यापारिक माहौल को और अधिक पारदर्शी, सरल और निवेशक-अनुकूल बनाने के लिए सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसी सिलसिले में लखनऊ के लोक भवन में ‘कम्प्लायंस रिडक्शन एवं डीरेग्युलेशन 2.0’ (नियमों व प्रक्रियाओं को आसान बनाने) को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक...

Mexico Earthquake News: 7.4 Magnitude भूकंप से हिली धरती, सुनामी चेतावनी जारी

सुनामी का खतरा बढ़ा, अलर्ट जारी डेस्क। मैक्सिको के दक्षिणी तट पर शुक्रवार रात तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई। इसका केंद्र चियापास राज्य के प्यूर्टो माडेरो शहर के पास स्थित था, जबकि भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही। कम गहराई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.