TN

TotaRam News

What's Hot

UP Agriculture: उत्तर प्रदेश को मिला 17वां Agriculture Leadership Award 2026

Table of Content

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लिया सम्मान

नई दिल्ली/लखनऊ। एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप द्वारा कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट नीतिगत नेतृत्व के लिए उत्तर प्रदेश को प्रतिष्ठित 17वें एग्रीकल्चर लीडरशिप अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हाथों से प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को प्रदान किया गया। इस अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, गुजरात के कृषि मंत्री जीतुभाई वघानी, पूर्व मुख्य न्यायाधीश सदाशिवम, एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप के चेयरमैन डॉ. रमजान खान एवं सीईओ डॉ. हारिस खान भी उपस्थित रहे।

पुरस्कार प्राप्त करने के बाद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि मेरे लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है। यह सम्मान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। उत्तर प्रदेश आज कृषि के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि 2017 में योगी सरकार बनने के बाद के ये नौ वर्ष कृषि क्षेत्र के भीतर ऐतिहासिक सफलताओं के वर्ष रहे हैं।

मंत्री शाही ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को कृषि क्षेत्र का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि जब वे केंद्र में कृषि मंत्री थे, तब उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की व्यवस्था बनाकर किसानों को बड़ी राहत दी। “उत्तर प्रदेश में पहले कोऑपरेटिव सेक्टर से 18 प्रतिशत ब्याज पर कृषि निवेश के लिए ऋण मिलता था। राजनाथ सिंह ने अटल जी से बात कर केसीसी शुरू कराया और आज किसानों को 4 प्रतिशत पर कर्ज मिल रहा है। इससे देशभर के किसानों को राहत मिली और कृषि में निवेश व व्यापकता बढ़ी।

मंत्री शाही ने कहा कि आज हम खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर हैं। 2017 से पहले यूपी का किसान स्ट्रेस में था, बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी से किसान आत्महत्या की सूचनाएं आती थीं। योगी सरकार का पहला फैसला 86 लाख किसानों के 36,000 करोड़ रुपये के कर्ज की माफी का था। इससे किसानों को राहत मिली और वे खेती की ओर लौटे। परिणाम यह है कि आज उत्तर प्रदेश का खाद्यान्न उत्पादन 543 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 750 लाख मीट्रिक टन हो गया है। देश के कुल उत्पादन में अकेले यूपी 22 प्रतिशत योगदान कर रहा है।

कृषि मंत्री ने बताया कि यूपी आज देश में सर्वाधिक दूध, सब्जी और फल उत्पादन करने वाला राज्य बन चुका है। शहद, अंडा और मछली उत्पादन में भी विशेष प्रगति हुई है। पहले कृषि और संबद्ध क्षेत्रों की ग्रोथ 7.5 प्रतिशत थी, आज यह बढ़कर 18 प्रतिशत हो गई है। दलहन उत्पादन में भी 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में कैबिनेट ने फैसला किया है कि राज्य सरकार अपने संसाधनों से पशुओं का बीमा कराएगी, जिसमें किसान का सिर्फ 15 प्रतिशत प्रीमियम होगा, 35 प्रतिशत भारत सरकार और शेष राज्य सरकार देगी।

मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कृषि उत्पादकता को अगले चार वर्ष में हम पंजाब और हरियाणा के बराबर पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि एग्रीकल्चर टुडे ग्रुप ने यूपी के इनोवेशन, स्टार्टअप और एफपीओ को भी रीकॉग्नाइज किया है। “विकसित भारत के संकल्प में यूपी कृषि से आत्मनिर्भरता का अग्रदूत बनेगा।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.