TN

TotaRam News

What's Hot

केजीएमयू में प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान के तहत मरीजों और तीमारदारों को किया गया जागरूक

Table of Content

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में सोमवार को प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नवीन ओपीडी भवन में आयोजित हुआ, जिसमें अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को एकल-प्रयोग (सिंगल यूज) प्लास्टिक के दुष्प्रभावों तथा उसके विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बताया गया कि अभियान का उद्देश्य अस्पताल परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक बनाना है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पुनः उपयोग में लाई जा सकने वाली पानी की बोतलों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही प्लास्टिक के कप, प्लेट और चम्मच जैसे एकल-प्रयोग उत्पादों से बचने की अपील की गई।

विशेषज्ञों ने लोगों को घरों में गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्र कर उचित तरीके से निस्तारित करने की सलाह भी दी। इसके अलावा खाद्य पदार्थों की प्लास्टिक पैकेजिंग के अत्यधिक उपयोग से होने वाले संभावित स्वास्थ्य और पर्यावरणीय नुकसान के बारे में भी जानकारी साझा की गई।

अभियान के दौरान मरीजों और उनके परिजनों को पुनः प्रयोज्य पानी की बोतलों का वितरण किया गया। साथ ही कपड़े के थैले और बायोडिग्रेडेबल बैग जैसे पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने, ताजे पेय पदार्थों को प्राथमिकता देने तथा अनावश्यक पैकेज्ड खाद्य पदार्थों के उपयोग से बचने का संदेश दिया गया।

अस्पताल प्रशासन ने सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली (पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम) के माध्यम से भी प्लास्टिक मुक्त परिसर से जुड़े संदेश प्रसारित किए। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि अस्पताल परिसर को स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सके।

कार्यक्रम में प्रो0 के0के0 सिंह डीन, फैकल्टी ऑफ एलाइड एण्ड हेल्थ केयर साइंसेज, प्रो० सुरेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक, गांधी स्माकर एवं सम्बद्ध चिकित्सालय, प्रो० वी०के० सिंह, सह संकाय प्रभारी ओ०पी०डी०, डॉ० अजय पाल, मैट्रन, के०जी०एम०यू० संकाय सदस्य पैरामेडिकल तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

अब लोग कहाँ पहले जैसे — भावपूर्ण हिंदी कविता | जुबान, जज़्बात और रिश्ते

हिंदी कविता | बातों, वादों और जज़्बातों का मतलब वीरेंद्र कुमार मिश्र “विरही” अब लोग कहां पहले जैसे,जिनकी बातों का मतलब था।भावना हृदय में होती थी और जज्बातों का मतलब था।अपनी जुबान के पीछे वे सबकुछ का दांव लगाते थे।संकल्प सुरक्षित रखने को,वे घास की रोटी खाते थे।बढ़ गए कदम जिस ओर चले,उठते हाथों का...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.