/ Jul 04, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

भारत टेक्स 2026: नई दिल्ली में होगा सबसे बड़ा वैश्विक वस्त्र मेला, 14 से 17 जुलाई तक आयोजन

Table of Content

‘भारत टेक्स 2026 : भारतीय वस्त्र उत्कृष्टता को वैश्विक विकास के ताने-बाने से जोड़ने की पहल’

डेस्क। भारत का सबसे बड़ा वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 आगामी 14 से 17 जुलाई 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन भारत के संपूर्ण वस्त्र उद्योग (टेक्सटाइल इकोसिस्टम) की व्यापकता और विविधता को एकीकृत वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेगा।

भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन द्वारा आयोजित इस आयोजन को भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय का सहयोग प्राप्त है। यह फेडरेशन विभिन्न टेक्सटाइल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल्स तथा उद्योग संगठनों का एक संयुक्त मंच है। भारत टेक्स 2026 भारत की वस्त्र, फैशन, स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी), प्रौद्योगिकी, नवाचार, निवेश तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार में बढ़ती वैश्विक नेतृत्व क्षमता को प्रदर्शित करेगा।

Bharat Tex 2026: 7,000+ Buyers और 1.3 Lakh Visitors के साथ Global Textile Mega Event

नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी 5F विज़न—Farm to Fibre to Factory to Fashion to Foreign से प्रेरित, भारत टेक्स 2026 आज वस्त्र मूल्य श्रृंखला (Textile Value Chain) के लिए व्यवसाय, निवेश, वैश्विक सोर्सिंग, नवाचार, नीतिगत संवाद तथा रणनीतिक साझेदारियों का एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच बन चुका है। यह आयोजन देश-विदेश के निर्माताओं, निर्यातकों, वैश्विक खरीदारों, ब्रांड्स, सोर्सिंग सलाहकारों, निवेशकों, नीति-निर्माताओं, विभिन्न राज्यों, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों, डिजाइनरों, कारीगरों, स्टार्ट-अप्स तथा प्रौद्योगिकी प्रदाताओं को एक साथ लाकर वस्त्र उद्योग के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा.

भारत टेक्स 2026 के तीसरे संस्करण में 7,000 से अधिक खरीदारों, 1.30 लाख व्यापारिक आगंतुकों, 20,000 से अधिक वस्त्र उत्पादों तथा 16 लाख वर्ग फुट में फैले विशाल प्रदर्शनी क्षेत्र की भागीदारी होने की उम्मीद है। यह आयोजन उद्योग जगत के लिए सार्थक व्यावसायिक सहभागिता और व्यापारिक अवसरों का सृजन करेगा। इस आयोजन में 20 से अधिक देशों के 350 से अधिक वक्ता, जिनमें अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ, राष्ट्रीय उद्योग जगत के अग्रणी, CXOs, नीति-निर्माता और विचार नेतृत्वकर्ता शामिल हैं, अपने विचार साझा करेंगे। वैश्विक भागीदारी को और सुदृढ़ करने तथा संरचित अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित इंटरनेशनल पवेलियन भी स्थापित किया जाएगा। संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, स्पेन, इटली, नीदरलैंड, बेल्जियम, कनाडा, पुर्तगाल, फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, श्रीलंका, हांगकांग, स्वीडन, केन्या, बांग्लादेश, वियतनाम, मिस्र और इंडोनेशिया सहित अनेक देशों के विशेषज्ञ इस आयोजन में सहभागिता करेंगे।

Bharat Tex 2026 में राज्यों और 1,600+ प्रदर्शकों की बड़ी भागीदारी

इस संस्करण में राज्यों की अभूतपूर्व भागीदारी देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक तथा तमिलनाडु आठ प्रायोजक राज्य (Sponsor States) के रूप में भाग ले रहे हैं। इसके अतिरिक्त आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, मणिपुर, राजस्थान तथा पश्चिम बंगाल सहित नौ राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश प्रदर्शक के रूप में भागीदारी कर रहे हैं। इन राज्यों के मंडप भारत के विविध वस्त्र क्लस्टरों, निवेश संभावनाओं, विनिर्माण क्षमताओं, औद्योगिक अवसंरचना तथा नीतिगत एवं नियामकीय सहयोग को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित करेंगे।

प्रदर्शनी के अंतर्गत भारत टेक्स 2026, भारत की संपूर्ण वस्त्र मूल्य श्रृंखला का व्यापक प्रदर्शन करेगा। 1,600 से अधिक प्रदर्शक फाइबर, यार्न, फैब्रिक, परिधान एवं फैशन, होम टेक्सटाइल्स, टेक्निकल टेक्सटाइल्स तथा सहायक उद्योगों से संबंधित समर्पित प्रदर्शनी हॉलों में अपनी नवीनतम उत्पाद एवं तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी का एक अन्य प्रमुख आकर्षण तिरुपुर, इचलकरंजी, अहमदाबाद सहित भारत के प्रमुख वस्त्र क्लस्टरों का विशेष प्रदर्शन होगा। इस संस्करण में 14 देशों के अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शक भाग ले रहे हैं, जिनमें संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जापान, पुर्तगाल, स्पेन, न्यूज़ीलैंड, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और नेपाल प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त संयुक्त राष्ट्र (United Nations) एवं यूरोपीय संघ (European Union) जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं की भागीदारी के साथ-साथ ट्राइडेंट, वर्धमान टेक्सटाइल्स, RSWM, शाही एक्सपोर्ट्स, कलरजेट, अरविंद, PDS लिमिटेड तथा सत्त्वा जैसे अग्रणी उद्योग समूहों का सहयोग भारत टेक्स को भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र मेले के रूप में और अधिक सशक्त बनाता है।

इसके अतिरिक्त, भारत टेक्स 2026 का तीसरा संस्करण 100 से अधिक ज्ञान सत्रों (Knowledge Sessions) का आयोजन करेगा, जो पिछले संस्करण की तुलना में उल्लेखनीय विस्तार को दर्शाता है। इनमें 39 पैनल चर्चाएँ, 16 राउंडटेबल बैठकें, 37 मास्टरक्लास, 8 राज्य-विशेष सत्र तथा अन्य विशिष्ट प्रारूप शामिल हैं। इस ज्ञान कार्यक्रम के संचालन हेतु 50 से अधिक साझेदार संस्थाओं को जोड़ा गया है। इन सत्रों में व्यापार एवं निवेश, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार, सतत विकास एवं सर्कुलरिटी, फैशन एवं हस्तशिल्प, नीतिगत विषयों तथा राज्य-विशेष सत्रों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा।

Bharat Tex 2026 में 3,500 B2B बैठकें और 20+ MoUs, वैश्विक व्यापार को बढ़ावा

ये ज्ञान सत्र वस्त्र उद्योग के समक्ष मौजूद चुनौतियों के समाधान पर केंद्रित होंगे तथा निर्यात तैयारी (Export Readiness), सतत विकास अनुपालन (Sustainability Compliance), इंडस्ट्री 5.0, फाइबर सुरक्षा (Fibre Security), उत्पाद नवाचार (Product Innovation), वैश्विक सोर्सिंग के उभरते रुझान (Global Sourcing Mega Trends) तथा अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों (Emerging Technologies) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। इन चर्चाओं से विशेष रूप से एमएसएमई एवं उभरते निर्यातकों को वैश्विक बाजारों में प्रतिस्पर्धी बनने में सहायता मिलेगी।

भारत टेक्स 2026 के दौरान लगभग 3,500 क्यूरेटेड बी2बी (B2B) बैठकें, 100 से अधिक बी2जी (B2G) बैठकें तथा व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, सतत विकास, बाजार पहुँच एवं संस्थागत सहयोग से जुड़े 20 से अधिक समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इन पहलों से निर्यातकों, निर्माताओं, खरीदारों, आपूर्तिकर्ताओं, राज्यों तथा अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के लिए ठोस व्यावसायिक परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है। यह आयोजन निवेश संवर्धन, वैश्विक सोर्सिंग साझेदारियों, एमएसएमई एकीकरण, टेक्निकल टेक्सटाइल्स के विकास, सतत विनिर्माण तथा वैश्विक वस्त्र बाजारों में ‘ब्रांड इंडिया’ की सुदृढ़ पहचान को भी नई गति प्रदान करेगा।

भारत टेक्स की वैश्विक पहचान निरंतर सुदृढ़ हो रही है तथा विभिन्न देशों की सरकारों, उद्योग संगठनों और वैश्विक वस्त्र क्षेत्र के हितधारकों की इसमें बढ़ती रुचि देखने को मिल रही है। न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका, जॉर्डन, कंबोडिया और ब्रुनेई सहित अनेक देशों के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों ने आयोजन में भागीदारी में रुचि दिखाई है, जो वस्त्र क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय नीतिगत संवाद और द्विपक्षीय सहयोग के एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में भारत टेक्स की बढ़ती प्रतिष्ठा को दर्शाता है।

Global Textile Event Bharat Tex 2026: निवेश और व्यापार सहयोग के नए अवसर

इसके साथ ही संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम, पुर्तगाल, रूस, दक्षिण अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार और युगांडा सहित अनेक देशों के उद्योग एवं व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों के भी आयोजन में भाग लेने की संभावना है। इससे वैश्विक वस्त्र मूल्य श्रृंखला में व्यापार, सोर्सिंग, निवेश साझेदारी तथा व्यावसायिक सहयोग के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे। इन विशेष सहभागिताओं को प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल की विशिष्ट आवश्यकताओं, द्विपक्षीय व्यापारिक प्राथमिकताओं तथा साझा औद्योगिक हितों के अनुरूप तैयार किया गया है। इनमें भारत–अमेरिका कपास साझेदारी, भारत–न्यूज़ीलैंड ऊन इकोसिस्टम, भारत–यूके मुक्त व्यापार समझौता (FTA), जापानी प्रतिनिधिमंडल सहभागिता तथा रूस-केंद्रित वस्त्र चर्चाएँ जैसे विशेष विषय शामिल होंगे।

इस संस्करण की एक अन्य महत्वपूर्ण विशेषता राज्य निवेशक संपर्क सत्र (State Investor Connect Sessions) हैं। इन सत्रों के माध्यम से विभिन्न राज्यों को अपनी निवेश संभावनाओं, औद्योगिक अवसंरचना, पीएम मित्र (PM MITRA) परियोजनाओं से जुड़ाव, नीतिगत सहयोग तथा क्षेत्रीय औद्योगिक क्षमताओं को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। गुजरात, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु के लिए विशेष राज्य सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही गुजरात एवं उत्तर प्रदेश PM MITRA मास्टर डेवलपर सत्र भी आयोजित होंगे। इन पहलों से केंद्र–राज्य–उद्योग सहयोग को और अधिक मजबूती मिलेगी, निवेश आकर्षित होगा तथा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी वस्त्र विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र के विकास को गति मिलेगी।

भारत टेक्स 2026 में CITI टेक्सटाइल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड्स 2026 का भी आयोजन किया जाएगा। ये पुरस्कार सात प्रमुख विषयों—संसाधन दक्षता (Resource Efficiency), ऊर्जा एवं उत्सर्जन (Energy & Emissions), सर्कुलर इकोनॉमी, सतत सामग्री (Sustainable Materials), सामाजिक उत्तरदायित्व (Social Responsibility), उत्तरदायी व्यवसाय (Responsible Business) तथा उद्योग सहयोग (Industry Collaboration)—पर आधारित होंगे। ये विषय वस्त्र मूल्य श्रृंखला में जल एवं संसाधन संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग, सर्कुलर नवाचार, नैतिक आपूर्ति श्रृंखलाओं तथा क्लस्टर-स्तरीय साझेदारियों सहित सतत एवं उत्तरदायी विनिर्माण के सभी प्रमुख आयामों को प्रतिबिंबित करते हैं।

Bharat Tex 2026 App: प्रदर्शकों और खरीदारों के लिए लॉन्च हुआ डिजिटल प्लेटफॉर्म

डिजिटल सुविधा को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से हाल ही में भारत टेक्स 2026 मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है, जो प्रदर्शकों, खरीदारों, प्रतिनिधियों, वक्ताओं और आगंतुकों के लिए एक एकीकृत डिजिटल सहयोगी (Unified Digital Companion) के रूप में कार्य करेगा। यह ऐप आयोजन में सहज नेविगेशन, प्रदर्शकों की जानकारी, बी2बी बैठकों का निर्धारण, डिजिटल बैज, QR आधारित लीड कैप्चर, लाइव एजेंडा तथा AI-संचालित सहायता जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराता है।

यह मोबाइल ऐप खरीदारों, प्रतिनिधियों एवं प्रदर्शकों को बिजनेस मैचमेकिंग, बैठकों के प्रबंधन, स्टॉल खोजने, फ्लोर प्लान देखने, वास्तविक समय (Real-Time) में अपडेट प्राप्त करने तथा आयोजन के बाद भी संरचित व्यावसायिक लीड्स विकसित करने में सहायता प्रदान करता है। इच्छुक प्रतिभागी इस ऐप के माध्यम से आयोजन हेतु पंजीकरण कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें: https://onelink.to/zcrm4s अथवा भारत टेक्स की आधिकारिक वेबसाइट https://bharat-tex.com/general-visitor-registration/ पर जाकर भी पंजीकरण किया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त, प्री-फेयर डायरेक्टरी (Pre-Fair Directory) आयोजन से पूर्व ही खरीदारों एवं विक्रेताओं के बीच प्रभावी बिजनेस मैचमेकिंग को सक्षम बना रही है। इसके माध्यम से खरीदार, प्रदर्शक एवं सोर्सिंग सलाहकार पहले से ही संबंधित कंपनियों, उत्पाद श्रेणियों तथा संभावित व्यावसायिक भागीदारों की पहचान कर सकते हैं, जिससे आयोजन के दौरान अधिक सार्थक और उत्पादक व्यावसायिक बैठकें संभव हो सकें। मोबाइल ऐप और प्री-फेयर डायरेक्टरी मिलकर भारत टेक्स 2026 को एक डिजिटल रूप से सक्षम, डेटा-आधारित और व्यवसाय-केंद्रित वैश्विक व्यापार मंच के रूप में स्थापित कर रहे हैं।

जैसे ही भारत टेक्स 2026 वैश्विक वस्त्र समुदाय के लिए अपने द्वार खोलेगा, यह केवल भारत की वस्त्र क्षमताओं का प्रदर्शन नहीं करेगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी, सुदृढ़ एवं सतत वस्त्र मूल्य श्रृंखलाओं के निर्माण के भारत के विज़न को भी साकार करेगा। यह आयोजन व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी साझेदारी एवं नवाचार के नए अवसरों का सृजन करते हुए वैश्विक वस्त्र उद्योग के अगले विकास चरण का मार्ग प्रशस्त करेगा।

सरकारों, उद्योग जगत के अग्रणी नेताओं, निर्यातकों, नीति-निर्माताओं, निवेशकों, नवप्रवर्तकों, डिजाइनरों, वैश्विक खरीदारों, सोर्सिंग प्रमुखों तथा निर्माताओं को एक ही मंच पर एकत्रित कर भारत टेक्स 2026 अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को और अधिक मजबूत बनाने, नए व्यापार एवं निवेश अवसरों को बढ़ावा देने, नवाचार एवं सतत विकास को गति प्रदान करने तथा वैश्विक वस्त्र मूल्य श्रृंखलाओं में भारत को एक विश्वसनीय एवं पसंदीदा भागीदार के रूप में स्थापित करने का प्रयास करेगा। यह आयोजन वैश्विक वस्त्र उद्योग के भविष्य का नेतृत्व करने की दिशा में भारत के बढ़ते आत्मविश्वास, क्षमता और प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Export News: मंत्री नन्दी ने बोर्ड ऑफ ट्रेड में पश्चिम एशिया संकट से बढ़े फ्रेट चार्ज पर निर्यातकों को राहत देने का दिया सुझाव

बोर्ड ऑफ ट्रेड बैठक में उठाया मुद्दा लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी शुक्रवार को देश की राजधानी दिल्ली के वाणिज्य भवन में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड ऑफ ट्रेड की बैठक में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए सम्मिलित हुए। जिसमें...

UP Mango Festival 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया तीन दिवसीय आम महोत्सव का शुभारंभ

आमजन के लिए आम प्रदर्शनी निशुल्क खुली रहेगी प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 9:00 तक लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय आम महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश...

भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता के लिए थोरियम आधारित परमाणु ऊर्जा और स्वदेशी स्रोतों का विकास जरूरी

भारत के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता का मार्ग लखनऊ। द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र, लखनऊ द्वारा इंजीनियर्स भवन, रिवर बैंक कॉलोनी, लखनऊ में “India’s Thorium Mission: Three-Stage Nuclear Power Plant” विषय पर एक महत्वपूर्ण तकनीकी व्याख्यान का आयोजन किया गया। भारत का 500 (मेगावाट इलेक्ट्रिकल) क्षमता वाला प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (PFBR),...

भारतीय वायु सेना ने जीता मार्शल अर्जन सिंह हॉकी टूर्नामेंट 2026 का खिताब

IAF बनी विजेता डेस्क। वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह स्मृति हॉकी टूर्नामेंट – 2026 का 7वां संस्करण 23 जून से 3 जुलाई तक वायु सेना स्टेशन जलाहल्ली स्थित अमित सिंह बख्शी हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। समापन समारोह 3 जुलाई को सुबह 7:30 बजे...

महाकुंभ-2025 को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार, ए.के. शर्मा ने यूपी की डिजिटल नवाचार उपलब्धि बताया

स्वच्छता के बाद ई-गवर्नेंस में भी महाकुंभ ने रचा इतिहास:नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने महाकुंभ-2025 को राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उत्तर प्रदेश की उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता, आधुनिक तकनीक आधारित प्रबंधन और सुशासन की राष्ट्रीय स्तर पर हुई...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.