TN

TotaRam News

What's Hot

देवरिया में डीएम मधुसूदन हुल्गी का औचक निरीक्षण, 4 शिक्षक-कर्मी अनुपस्थित पाए गए

Table of Content

स्कूलों के औचक निरीक्षण में लापरवाह कर्मचारी पकड़े गए

संजय मिश्र।

देवरिया। ‘स्कूल चलो अभियान’ को गति देने के लिए देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी गुरुवार सुबह एक्शन मोड में दिखे। डीएम ने सुबह 7:45 बजे भटनी विकास खंड के 4 परिषदीय विद्यालयों और 1 आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत टटोली।

कहां-कहां पहुंचे डीएम

निरीक्षण की शुरुआत प्रा.वि. देवघाट से हुई। इसके बाद उ.प्रा.वि. एवं प्रा.वि. बभनौली कला और प्रा.वि. सकरापार का जायजा लिया। सकरापार स्कूल में डीएम ने बच्चों के बीच बैठकर सवाल पूछे और उनकी सीखने की क्षमता परखी।

डीएम ने शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचने, पठन-पाठन की गुणवत्ता बनाए रखने और शैक्षिक वातावरण सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘स्कूल चलो अभियान’ में 100% नामांकन, जीरो ड्रॉपआउट और देवरिया को ‘निपुण जनपद’ बनाने का लक्ष्य रखा। डीएम ने साफ कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अभिभावक-शिक्षक बैठक नियमित कर स्कूल की प्रगति से अभिभावकों को जोड़ने को कहा।

कार्रवाई भी हुई

निरीक्षण में 1 प्रधानाध्यापक, 1 सहायक अध्यापिका और 2 शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले। डीएम ने तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। देर से आने वाले शिक्षकों को कड़ी चेतावनी दी गई। निरीक्षण का आखिरी पड़ाव बभनौली कला का आंगनबाड़ी केंद्र रहा। वहां उपस्थिति, पोषण आहार और शैक्षणिक गतिविधियों की जांच कर केंद्र प्रभारी को जरूरी निर्देश दिए गए।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.