TN

TotaRam News

What's Hot

देवरिया अहिल्यापुर मंदिर: मां दुर्गा शक्ति पीठ से जुड़ी 100 साल पुरानी रेलवे पटरी उखड़ने की रहस्यमयी कहानी

Table of Content

देवरिया का अहिल्यापुर दुर्गा मंदिर और आस्था की कथा

रिपोर्ट – संजय मिश्र।

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला मुख्यालय से तकरीबन 11 किलोमीटर दूर स्थित अहिल्यापुर मां दुर्गा शक्ति पीठ, आस्था का एक ऐसा केंद्र है, जिसकी महिमा और चमत्कारों की गाथाएं सदियों से सुनाई जाती रही हैं। यह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि भारतीय इतिहास के उस दौर का साक्षी है, जब देश अंग्रेजी हुकूमत के अधीन था और तोप-बंदूक का राज चलता था। इस मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह अपनी अलौकिक, चमत्कारी शक्ति के कारण ब्रिटिश साम्राज्य को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर चुका है।

अहिल्यापुर मंदिर: ब्रिटिश काल की रहस्यमयी कहानी

बात उस दौर की है जब भारत पर यूनियन जैक लहराता था। स्थानीय बुजुर्ग बताते हैं कि जब अंग्रेज अहिल्यापुर गांव के पास से रेलवे लाइन बिछा रहे थे, तब उनके रास्ते में मां का पिंडी आ रहा था। अंग्रेज अधिकारियों ने कई बार पिंडी को हटाने की कोशिश की, लेकिन हर बार उन्हें असफलता मिली। दिन में जो पटरियां बिछाई जाती थीं, वे रात में रहस्यमयी ढंग से उखड़ जाती थीं। जब यह सिलसिला कई दिनों तक चला।अंग्रेज अधिकारीयों को संदेह हुआ कि शायद स्थानीय लोगों की शरारत होगी। ऐसे में अंग्रेज अफसर रात में रुकने का मन बना लिये।इसे लेकर हैरान रह गए।

आधी रात अंग्रेज अफसर को रात में एक सपना आया, जिसके बाद उन्होंने हार मान ली और मां दुर्गा की पिंडी को उसी स्थान पर स्थापित करवाकर वहां पूजा-अर्चना की। इसके बाद ही रेलवे लाइन का निर्माण संभव हो पाया। आज भी देवरिया से सीधी आ रही रेलवे लाइन अहिल्यापुर मंदिर के पास करीब 100 मीटर दूर तिरछी हो कर गुजरी है। जो इस बात का सबूत है।यह घटना मां भवानी की अलौकिक शक्ति और उनके भक्तों के विश्वास का प्रतीक बन गई।

अहिल्यापुर की भवानी के दरबार में केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश और बिहार के कोने-कोने से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। यहां के बुजुर्ग बताते हैं कि मां के दरबार से कोई भी भक्त खाली हाथ वापस नहीं जाता। सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। यही कारण है कि नवरात्र के दौरान यहां भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है। दूर-दराज से आए भक्त घंटों कतार में लगकर मां के दर्शन करते, और मां को नारियल और चुनरी चढ़ा कर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना करते हैं।

अहिल्यापुर का दुर्गा शक्ति पीठ, भारतीय संस्कृति और इतिहास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें सिखाता है कि आस्था और विश्वास में इतनी शक्ति होती है कि वह बड़ी से बड़ी बाधाओं को भी पार कर सकती है। अहिल्यापुर की भवानी का मंदिर आज भी भक्तों के लिए एक आश्रय स्थल है, जहां उन्हें शांति, शक्ति और दैवीय आशीर्वाद मिलता है। यह एक ऐसा पवित्र स्थल है, जो अपनी ऐतिहासिक महत्ता, चमत्कारी घटनाओं और भक्तों की अटूट आस्था के लिए जाना जाता है। यह हमें इतिहास, अध्यात्म और विश्वास की अद्भुत कहानी सुनाता है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

3 thoughts on “देवरिया अहिल्यापुर मंदिर: मां दुर्गा शक्ति पीठ से जुड़ी 100 साल पुरानी रेलवे पटरी उखड़ने की रहस्यमयी कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

लखनऊ में H1N1 के 6 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 37

डेंगू का कोई नया मामला नहीं; गंभीर लक्षण वाले मरीजों की RT-PCR जांच और जरूरत पर अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश लखनऊ। आज जनपद लखनऊ में एनफ्लूएन्जा -ए एच1एन1 के 06 नये रोगी पाये गये। जनपद में एक्टिव केसो की संख्या 37 है। जनपद में डेंगू का कोई नया रोगी नही पाया गया। चिकित्सा...

AIIMS Raipur को उपराष्ट्रपति C.P. राधाकृष्णन ने बताया छत्तीसगढ़ में शांति, विकास और प्रगति का प्रतीक

विकसित भारत तभी संभव है जब प्रत्येक राज्य, जिला और गांव का विकास हो: उपराष्ट्रपति रायपुर। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर के तीसरे दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने स्नातक छात्रों से देशवासियों के स्वास्थ्य, विश्वास और जीवन की रक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा...

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.