/ Oct 18, 2026

TN

TotaRam News

What's Hot

उत्तर प्रदेश एडॉप्ट ए हेरिटेज पॉलिसी: 05 स्मारक मित्रों का चयन पूरा, 26 अन्य विरासत स्थलों के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी

Table of Content

स्मारक मित्रों से पर्यटन सुविधाओं व संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा: जयवीर सिंह

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय द्वारा प्रदेश की सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण, संर्वधन एवं आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित एडॉप्ट ए हेरिटेज पॉलिसी के अंतर्गत अब तक 05 स्मारकों-कुसुमवन सरोवर, मथुरा; रसखान की समाधि, मथुरा; पोतराकुण्ड, मथुरा; लक्ष्मी मंदिर, झांसी तथा हुलासखेड़ा पुरास्थल, लखनऊ के लिए स्मारक मित्रों का चयन किया गया है।

यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप अगले चरण में 26 अन्य संरक्षित स्मारकों एवं प्राचीन स्थलों के लिए स्मारक मित्रों चयन हेतु रूचि की अभिव्यक्ति एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) आमंत्रित करने के लिए कार्यवाही की जा रही है। निदेशालय का उद्देश्य प्रदेश की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करना तथा निजी एवं सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित करना है। इस योजना के माध्यम से कॉर्पाेरेट संस्थान, शैक्षणिक संस्थान, गैर-सरकारी संगठन तथा अन्य इच्छुक संस्थाएं स्मारकों के संरक्षण एवं पर्यटक सुविधाओं के विकास में सहभागिता कर सकेंगी।

उत्तर प्रदेश में हेरिटेज संरक्षण व पर्यटन विकास को नया आयाम

पर्यटन मंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय द्वारा प्रदेश के शेष संरक्षित स्मारकों एवं पुरास्थलों पर भी स्मारक मित्र नामित किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। इस संबंध में इच्छुक संस्थाओं, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, सामाजिक संगठनों एवं अन्य पात्र हितधारकों से प्रस्ताव आमंत्रित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर हमारी समवेत चेतना के केन्द्र है। यह स्मारक हमारे गौरवशाली इतिहास को समेटे हुए है। इनके संरक्षण के प्रति जनमानस में चेतना जगाना आवश्यक है। इसी दृष्टिकोण को अपनाते हुए पुरातत्व निदेशालय स्मारक मित्रों को जोड़कर इनके अस्तित्व को बचाये रखने का कार्य किया जा रहा है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि एडॉप्ट ए हेरिटेज पॉलिसी के अंतर्गत प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन करते हुए पर्यटन विकास के क्षेत्र में एक नया आयाम स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना में जनता की सहभागिता तथा प्राचीन विरासत के संरक्षण प्रति आम लोगों में जागरूकता उत्पन्न होगी। साथ ही इन स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं सुलभ हो जाने से पर्यटन को रफ्तार मिलेगी। इसके अलावा युवा पीढ़ी को इन स्थलों के ऐतिहासिक महत्व तथा इनकी महत्ता के बारे में जानकारी मिलेगी।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाराबंकी का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र बना Food & Beverage Hub, 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार

हिलटॉप ट्रेडर्स प्रतिदिन बनाती है 24 लाख बोतल कैप, यूपी में कोका-कोला की सप्लाई चेन को दे रही मजबूती लखनऊ। बाराबंकी स्थित यूपीसीडा (UPSIDA) का कुर्सी रोड औद्योगिक क्षेत्र खाद्य प्रसंस्करण, बेवरेज एवं सहायक विनिर्माण गतिविधियों के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। यह औद्योगिक क्षेत्र रोजगार सृजन के साथ-साथ क्षेत्रीय आपूर्ति...

लखनऊ दिवाली मेला 2026: UP IASOWA के मेले में दिखेंगे यूपी के हस्तशिल्प, बनारसी साड़ी और महिला उद्यमियों के उत्पाद

लखनऊ में 24 अक्टूबर को लगेगा दिवाली मेला, भदोही की कालीन से बनारसी साड़ी तक मिलेंगे खास उत्पाद लखनऊ। लखनऊ में इस बार दिवाली की खरीदारी के साथ उत्तर प्रदेश की हस्तशिल्प कला और महिला उद्यमियों के हुनर को करीब से जानने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन ( UP IASOWA) पहली...

यूपी FSDA की बड़ी कार्रवाई: कानपुर और ग्रेटर नोएडा की 2 हेल्थ सप्लीमेंट कंपनियों के लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश

न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स का निर्माण बैच मैन्युफैक्चरिंग रिकॉर्ड के बिना मिला लखनऊ। प्रदेश में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने प्रवर्तन कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में कानपुर नगर और गौतमबुद्ध नगर में दो न्यूट्रास्यूटिकल्स एवं हेल्थ सप्लीमेंट्स बनाने...

खुनखुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय

प्रदेश की 40 हजार मेधावी छात्राओं को जल्द मिलेगी स्कूटी; : उच्च शिक्षा मंत्री लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शनिवार को लखनऊ के चौक स्थित खुनखुन जी गर्ल्स पी.जी. कॉलेज के भव्य वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति...

Lucknow Flood News: फैजुल्लागंज में बाढ़ राहत कार्यों का निरीक्षण, सुरेश खन्ना ने दिए सख्त निर्देश

16 दिनों से मोर्चा संभाले महापौर, नगर आयुक्त एवं प्रशासनिक टीम के प्रयासों को सराहा लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने फैजुल्लागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जलनिकासी में तेजी...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.