TN

TotaRam News

What's Hot

NALSA (DAWN) स्कीम 2025: लखनऊ के चिनहट व सरोजनी नगर CHC में नशा मुक्ति अभियान एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित

Table of Content

जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ मलखान सिंह के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चिनहट एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरोजनी नगर में NALSA (DAWN) स्कीम 2025 (Drug Awareness and Wellness Navigation for a Drug-Free India) के अंतर्गत नशा मुक्ति एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शिविर का आयोजन पराविधिक स्वयं सेवक राजेश कुमार एवं दयाराम मौर्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही नशीले पदार्थों से संबंधित कानूनों, नशा पीड़ित व्यक्तियों को उपलब्ध विधिक सहायता, परामर्श सेवाओं एवं पुनर्वास योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा युवाओं से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि NALSA (DAWN) स्कीम 2025 का उद्देश्य नशे की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना तथा प्रभावित व्यक्तियों को आवश्यक कानूनी सहायता एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ना है।

पराविधिक स्वयं सेवक दयाराम मौर्य ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास, जागरूकता एवं समय पर परामर्श अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी नागरिकों, विशेषकर युवाओं से नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिनहट में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कारूष, एमओ डॉ. शोभना यादव, परामर्शदाता एनसीडी गोपाल यादव, सिद्धेश्वर मिश्रा, इन्टर्न राहुल यादव, इन्टर्न रविषेक यादव आदि उपस्थित रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरोजनी नगर में अधीक्षक डॉ. दिलीप कुमार भार्गव, आशा वर्कर, एएनएम आदि उपस्थित रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

UP Archaeology Department: उत्तर प्रदेश के स्मारकों और पुरास्थलों के संरक्षण के लिए 20.70 करोड़ रुपये मंजूर

प्राचीन धरोहरों को भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता-जयवीर सिंह लखनऊ। उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा कुल 275 स्मारकों, पुरास्थलों को राज्य के धरोहर के रूप में संरक्षित किया गया है एवं 40 स्मारकों पुरास्थल संरक्षण की प्रक्रिया में है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्मारकों, पुरास्थलों के अनुरक्षण, रेस्टोरेसन एवं...

योगी सरकार का 12 जुलाई वृक्षारोपण अभियान: उत्तर प्रदेश रेशम विभाग लगाएगा 14 लाख पौधे

मंत्री राकेश सचान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से तैयारियों की समीक्षा कानपुर देहात/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 12 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ में रेशम विभाग 14 लाख पौधरोपण कर हरित उत्तर प्रदेश की नींव को और मजबूत करेगा। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा, वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने शुक्रवार...

लखनऊ: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सैनिक इंटर कॉलेज में बाल अधिकार और POCSO कानून की दी जानकारी

नालसा योजना-2015 के तहत छात्रों को बताए अधिकार लखनऊ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वावधान में शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय उत्तर प्रदेश सैनिक इंटर कॉलेज, सरोजनीनगर में “बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं एवं उनके संरक्षण” विषयक विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,...

JEECUP 2026: UP Polytechnic दूसरी राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 14 जुलाई तक करें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

11 से 14 जुलाई तक होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शनिवार-रविवार को भी खुलेंगे हेल्प सेंटर लखनऊ। प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलीटेक्निक) की द्वितीय चरण की काउंसिलिंग का सीट आवंटन परिणाम दिनांक 10 जुलाई, 2026 को घोषित कर दिया गया है। परिषद के सचिव संजीव कुमार मिश्र ने सर्वसाधारण को सूचित...

NHRC ने हरियाणा के ईंट भट्ठों में बंधुआ मजदूरी के 86 मामलों पर की सुनवाई, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

अधिकारियों को जांच तेज करने के निर्देश डेस्क। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हरियाणा के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 86 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की। एनएचआरसी अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमणियन ने संयुक्त सचिव समीर कुमार, संयुक्त रजिस्ट्रार (कानून) इंद्रजीत कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सुनवाई की...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.