TN

TotaRam News

What's Hot

Indian Coast Guard Yoga Sangam 2026: हजारों जवानों ने किया योगाभ्यास

Table of Content

भारतीय तटरक्षक बल ने योग संगम 2026 मनाया

Totaram.news. भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने अपनी प्रमुख पहल “योग संगम 2026” के माध्यम से उत्साह और देशव्यापी सहभागिता के साथ 12वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2026 मनाया। योग दिवस 2026 की थीम “योगा फॉर हैल्‍दी एजींग’’ के अनुरूप आयोजित इन समारोहों में सभी आयु वर्ग के लोगों के समग्र स्वास्थ्य, मानसिक दृढ़ता और कल्याण को बढ़ावा देने में योग की परिवर्तनकारी भूमिका को रेखांकित किया गया।

इस अवसर को चिह्नित करते हुए देशभर में भारतीय तटरक्षक बल के सभी पोतों और प्रतिष्ठानों पर समन्वित योग सत्र आयोजित किए गए। प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित इन सत्रों में तटरक्षक बल के हजारों कार्मिकों और उनके परिवारजनों ने भाग लिया। सत्रों में आसनों, प्राणायाम तथा ध्यान का समग्र अभ्यास कराया गया। योग सत्रों के दौरान उन योग तकनीकों पर विशेष बल दिया गया जिन्हें दैनिक जीवन में सहज रूप से अपनाकर शारीरिक तंदुरुस्‍ती, मानसिक स्पष्टता, भावनात्मक संतुलन, तनाव प्रबंधन तथा चुनौतीपूर्ण एवं उच्च दबाव वाले वातावरण में कार्यरत कार्मिकों की परिचालन संबंधी क्षमता को मज़बूत किया जा सकता है।

मुख्‍य कार्यक्रम मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सहयोग से नोएडा स्थित भारतीय तटरक्षक परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक, डीजी परमेश शिवमणि तथा तटरक्षक बल के 1,000 से अधिक कार्मिक और उनके परिवारजन उपस्थित रहे। अपने संबोधन में भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक ने शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक स्वास्थ्य और व्यावसायिक दक्षता बनाए रखने के लिए योग की स्थायी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला, विशेषकर उन कार्मिकों के लिए जो परिचालन संबंधी दायित्वों का निर्वहन करते हैं। “योग संगम 2026” भारतीय तटरक्षक बल की उस अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जिसके तहत भारतीय समुद्री तटों की सुरक्षा में तैनात कार्मिकों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य, कल्याण तथा जीवन की गुणवत्ता को निरंतर बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.