TN

TotaRam News

What's Hot

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: प्रयागराज में केशव प्रसाद मौर्य का संदेश- योग से विश्व मंच पर भारत की पहचान मजबूत हुई

Table of Content

करें योग, रहें निरोग, योग है भारत की सांस्कृतिक पहचान

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “योग को जन-जन का अभियान” बनाने के संकल्प तथा डबल इंजन सरकार के स्वस्थ, सशक्त एवं निरोग उत्तर प्रदेश के विजन को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में योगाभ्यास किया तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने पावन त्रिवेणी संगम तट पर आयोजित योग शिविर में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों से योग ने विश्व मंच पर भारत की सांस्कृतिक पहचान को नई प्रतिष्ठा प्रदान की है। संयुक्त राष्ट्र संघ के मंच से प्रधानमंत्री जी के आह्वान के बाद 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। आज 190 से अधिक देशों में योग दिवस का आयोजन होना भारत की प्राचीन योग परंपरा की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि योग को केवल एक दिन तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योग, ध्यान और व्यायाम से व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे योग को अपनाकर स्वस्थ, ऊर्जावान और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने “पहला सुख निरोगी काया” का संदेश दिया है। शरीर के प्रति सजगता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही स्वस्थ समाज की नींव है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ने देश-दुनिया में स्वास्थ्य के प्रति नई चेतना और जागरूकता का संचार किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हुए हैं। इन वर्षों में भारत ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रयागराज इसका जीवंत उदाहरण है, जहां आयोजित हुये महाकुंभ में देश-विदेश से 65 करोड़ों श्रद्धालुओं ने आकर आस्था की डुबकी लगाई। यह भारत की आध्यात्मिक शक्ति, संस्कृति और संगठन क्षमता का अद्भुत प्रतीक बना। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनने के बाद प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। प्रयागराज में विश्वस्तरीय सुविधाओं का विस्तार हुआ है। सरकार का संकल्प है कि आने वाले समय में प्रयागराज विकास, पर्यटन और आध्यात्मिक गौरव का और बड़ा केंद्र बने।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर, विंध्य धाम सहित प्रमुख तीर्थस्थलों का विकास भारत की सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दे रहा है। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है और रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि योग के साथ हमें प्रकृति के प्रति भी संवेदनशील बनना होगा। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत लगाए गए पौधों की उसी प्रकार देखभाल करें, जैसे अपने परिवार के सदस्यों की करते हैं। उन्होंने कहा कि “वन है तो जीवन है और जल है तो कल है।”
उन्होंने स्वच्छता को जीवन का संकल्प बनाने की अपील करते हुए प्रधानमंत्री जी के “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के मंत्र को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित प्रयागराज के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता , सांसद प्रवीण पटेल , विधायक गुरु प्रसाद मौर्य , विधायक दीपक पटेल ,विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी ,जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, पत्रकार बंधु एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.