TN

TotaRam News

What's Hot

फिरोजाबाद में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगेंद्र उपाध्याय का संदेश, योग से बनेगा विकसित भारत

Table of Content

योग से विश्व कल्याण संभव

फिरोजाबाद / लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “योग से विश्व कल्याण” के विजन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ एवं सशक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प के अंतर्गत प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने रविवार को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद फिरोजाबाद स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होकर योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से योग आज भारत की सीमाओं को लांघकर 190 से अधिक देशों में अपनाया जा रहा है। योग भारत की प्राचीन सनातन परंपरा की वह अमूल्य देन है जो सम्पूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार प्रत्येक नागरिक को निरोगी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में योग को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है, ताकि युवा पीढ़ी शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से सशक्त हो सके।

मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का मूल आधार है। यह हमें अनुशासन, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इस योग दिवस पर हम सभी यह संकल्प लें कि योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाकर अपने शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और जीवन को ऊर्जावान बनाएंगे तथा सकारात्मक ऊर्जा के साथ ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।

totaramnews1@gmail.com

totaramnews1@gmail.com http://totaram.news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने की विभागीय समीक्षा, 50-बेड अस्पतालों पर दिया जोर

आयुष अस्पतालों में दवाईयों की कमी न होने पाए लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा0 दयाशंकर मिश्रा ‘दयालु’ ने आज सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय कार्यों, योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयुष विभाग के अंतर्गत 50...

Lucknow LDA Action: अलीगंज में 7 अवैध व्यावसायिक इमारतें सील

गोमती नगर विस्तार में भी बड़ी कार्रवाई, मानकों के विपरीत बन रहे 12 अवैध भवन सील लखनऊ। अलीगंज में आवासीय भू-उपयोग में बनी अवैध व्यावसायिक इमारतों के खिलाफ एलडीए ने मंगलवार को अभियान चलाया। इस दौरान भवन मालिकों व व्यापारियों के विरोध के बीच 07 अवैध कॉम्पलेक्स सील किये गये। उधर, गोमती नगर विस्तार में...

ग्रेटर नोएडा नाबालिग केस में NHRC का स्वतः संज्ञान

आयोग ने पुलिस अधिकारियों से दो सप्ताह में मांगी विस्तृत रिपोर्ट डेस्क। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है कि 4 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से बस में सवार हुई एक 16 साल की लड़की के साथ बस चालक और कंडक्टर द्वारा सामूहिक...

एयर मार्शल संदीप थरेजा ने संभाला 47वें DGAFMS का पदभार

शहीदों को श्रद्धांजलि देकर संभाला पदभार डेस्क। एयर मार्शल संदीप थरेजा ने 1 सितंबर, 2026 को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशालय (डीजीएएफएमएस) के 47वें महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। वे अब डीजीएएफएमएस के रूप में रक्षा सेनाओं को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। एयर मार्शल थरेजा की नियुक्ति सशस्त्र बल...

एयर मार्शल केएए संजीब बने IAF के एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस

एयर मार्शल संजीब को IL-76, AWACS और Boeing विमानों का व्यापक अनुभव डेस्क। एयर मार्शल केएए संजीब एवीएसएम, वीएसएम ने 1 सितंबर 2026 को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटेनेंस का पदभार संभाला। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय समर स्मारक पर देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों...

TN

TOTARAM News

तोताराम न्यूज़ – सच्ची, सरल और ट्रेंडिंग  खबरों का नया ठिकाना।
यहाँ हर खबर मिलेगी बिना तोड़-मरोड़ के, सीधे जनता की आवाज़ के साथ।.

क्विक लिंक्स

पॉपुलर कैटेगरीज़

अवश्य पढ़ें

©2025– TotaRam.news All Right Reserved.